चंडीगढ़, (हि.स.) पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। लगातार बारिश से मैक्सिमम टेम्परेचर में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे टेम्परेचर नॉर्मल से 3.9 डिग्री नीचे आ गया है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से अगले तीन दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद भी बारिश की संभावना है, हालांकि उस समय के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर (रोपड़), पटियाला और मोहाली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और संगरूर में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि मौसम सिस्टम में बदलाव के कारण पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को बड़े पैमाने पर बारिश की संभावना है और अगले दो से तीन दिनों में कई इलाकों में बारिश, गरज और भारी बारिश हो सकती है।
तापमान 3.9 डिग्री गिरा,कई जिलों में बारिश का अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश से गर्मी से राहत, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार बारिश से गरमी से मिली है। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•