चंडीगढ़, (हि.स.) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंडीगढ़ और पंजाब दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्कूलों को एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। इसमें 17 जुलाई को चंडीगढ़ और जालंधर में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की धमकी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब आयेंगे और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। इसके पहले धमकी भरे ई-मेल में चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों के अलावा मोहाली मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही जालंधर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आईईडी धमाके करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही पंजाब के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल न होने की चेतावनी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाल के दिनों में चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों को कई बार इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं।
प्रधानमंत्री मोदी को बम धमाक़ियों की चेतावनी
प्रधानमंत्री मोदी का पंजाब दौरा 17 जुलाई को, चंडीगढ़-जालंधर में बम धमाकों की धमकी
17 जुलाई को चंडीगढ़-जालंधर में बम धमाके की धमकी मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और रेलवे स्टेशन उद्घाटन के लिए सुरक्षा मजबूत की जा रही है। ई-मेल में धमकियों से स्कूलों और केंद्रीय मंत्री को भी चेतावनी दी गई थी।
By :
Just Click National
,
Kamaljeet Singh Kamal
•