मैसूर, (हि.स.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार काे कर्नाटक के मैसूर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र–विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। शहर के नारायण शास्त्री रोड स्थित ऐतिहासिक निरंजन मठ परिसर में निर्मित यह स्मारक स्वामी विवेकानंद की वर्ष 1892 में मैसूर यात्रा की स्मृति में बनाया गया है। लगभग 81 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित इस केंद्र का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों तथा भारतीय संस्कृति का परिचय कराना है। रामकृष्ण आश्रम के ट्रस्ट अध्यक्ष मुक्तिदानंद जी महाराज ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री दोपहर 3:30 बजे विवेक स्मारक का उद्घाटन करने के बाद रामकृष्ण आश्रम जाएंगे। इसके पश्चात वे केआरएस रोड स्थित रामकृष्ण विद्या शाला के सभागार में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए मैसूर शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रधानमंत्री के आवागमन मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ मार्गों पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन किया गया है। मैसूर शहर की पुलिस आयुक्त सीमा लाटकर ने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
आज कर्नाटक के मैसूर दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार काे कर्नाटक के मैसूर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र–विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे।
संबंधित सामग्री
भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।
संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।
मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख
प्रधानमंत्री की मैट्रो यात्रा ने जहां सादगी का संदेश मिला, वहीं उन्होंने बच्चों को ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों और उनके प्रयासों को स्थान मिलता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं
मोदी ने रक्षाबंधन पर श्लोकों से जुड़े संदेश दिए, जो जय, समृद्धि और स्नेह को प्रोत्साहित करते हैं।