जेयूआई-एफ प्रमुख ने आर्थिक निर्भरता पर आलोचना की

पाकिस्तान ने अपने देश की आर्थिक नींव बाहरी कर्ज पर खड़ी की : मौलाना फजलुर रहमान

मौलाना रहमान ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान यहां के लोगों का है और एक मजबूत देश के लिए शांति और जन-सुरक्षा अवश्यक है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
पाकिस्तान ने अपने देश की आर्थिक नींव बाहरी कर्ज पर खड़ी की : मौलाना फजलुर रहमान

लाहौर, 8 सितंबर (हि.स.) : जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान की आर्थिक निर्भरता पर विदेशी कर्जदाताओं की ओर इशारा करते हुए आलोचना की है। रहमान ने दावा किया कि पाकिस्तान ने अपनी आर्थिक आधारशिला विदेशी कर्ज पर खड़ी की है। औपनिवेशिक शासन समाप्त हो गया है, लेकिन आज अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं हमारे देश के लिए निर्णय ले रही हैं। रहमान ने ऐसा कह कर विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से लिए गए कर्ज पर पाकिस्तान की निर्भरता का जिक्र किया। लाहौर के वहदत रोड क्रिकेट ग्राउंड में 'खत्म-ए-नबुव्वत' सम्मेलन में उन्होंने पाकिस्तानी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यदि वे हमारी आर्थिक नीतियां तय करते हैं, तो यह औपनिवेशवाद का ही एक और रूप है। मौलाना रहमान ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान यहां के लोगों का है और एक मजबूत देश के लिए शांति और जन-सुरक्षा अवश्यक है। उन्होंने देश के लगातार बंटवारे का विरोध किया और मुस्लिम दुनिया को विभाजन करने वाली ताकतों पर आरोप लगाया। रहमान ने बताया कि उनकी पार्टी पाकिस्तान के ईशनिंदा कानूनों को रद करने की कोशिश करने वाले सभी कदमों का विरोध करेगी। वे नए प्रांत बनाने के किसी भी कदम से पहले राजनीतिक बहस की मांग करते हैं। रहमान ने कहा कि हम प्रांतों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन समय और हालात पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने खनिज संसाधनों पर प्रांतों का नियंत्रण और राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर चर्चा में अपनी भूमिका निभाने की बात कही। जमीयत के प्रमुख ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की आलोचना की और कहा कि उन्होंने पाकिस्तान की एक संयुक्त राष्ट्रीय पहचान विकसित नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि देश 'दो-राष्ट्र सिद्धांत' के आधार पर एक राष्ट्र बनाने में विफल रहा है और जातीय विभाजन से प्रेरित हिंसा का साक्षी बना है।

संबंधित सामग्री

वित्त मंत्री सीतारमण की विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

वित्त मंत्री सीतारमण की विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

वित्त मंत्री ने 1.5 अरब डॉलर की डिवैल्पमैंट पॉलिसी फाइनैंसिंग (डीपीएफ) की तेजी से प्रोसैसिंग की भी तारीफ की है।

बिलावल भुट्टो जरदारी को पसंद आई यूरोप की लड़की, साल के आखिर तक शादी संभव!

बिलावल भुट्टो जरदारी को पसंद आई यूरोप की लड़की, साल के आखिर तक शादी संभव!

हालांकि बिलावल के प्रवक्ता और कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने सोशल मीडिया पर कहा कि पीपीपी चेयरमैन की सगाई या शादी के बारे में खबरें गलत और बेबुनियाद हैं।

पाकिस्तान के पेशावर में 4 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान के पेशावर में 4 आतंकवादी मारे गए

तीन कलाश्निकोव, एक पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड, सात मैग्जीन और कई कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस का तलाशी अभियान जारी है।

बलूचिस्तान में पाक सेना के ड्रोन हमले में 4 मजदूरों की मौत

बलूचिस्तान में पाक सेना के ड्रोन हमले में 4 मजदूरों की मौत

सेना और विद्रोहियों के मध्य तेज हुए संघर्ष के चलते मजबूर ड्रोन हमले का शिकार हो गए।

गुरदासपुर में पेड़ से लटकते मिले गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडे

गुरदासपुर में पेड़ से लटकते मिले गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडे

पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारे पेड़ पर लटकते देख प्रत्यक्षदर्शी सहम से गए।