11 टन सामग्री के साथ सी-130 सैन्य विमान भेजा

भारत ने टैक्नीकल, फोरैंसिक, डीएनए एक्सपर्ट सहित चौथी बार नेपाल भेजी राहत सामग्री

भारत ने कहा है कि वह नेपाल सरकार द्वारा मांगी गई हर प्रकार की मदद के लिए तैयार है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
भारत ने टैक्नीकल, फोरैंसिक, डीएनए एक्सपर्ट सहित चौथी बार नेपाल भेजी राहत सामग्री

काठमांडू, 30 अगस्त (हि.स.) : नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने चौथी बार राहत सामग्री भेजी है। भारत के विदेशमंत्री एस. जयशंकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार रात 11 टन राहत सामग्री के साथ सी-130 सैन्य विमान नेपाल भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस खेप में खोज एवं बचाव के लिए उपकरणों से लैस टनल टैक्नीकल टीम, फोरैंसिक उपकरणों के साथ डीएनए विश्लेषण के लिए फोरैंसिक विशेषज्ञों की टीम, कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट सहित अन्य राहत सामग्री भेजी गई है। इसके अलावा, 230 फीट लंबे सिंगल-लेन मॉड्यूलर स्टील पुल के लिए आवश्यक उपकरण लेकर 16 ट्रक भी नेपाल पहुंच चुके हैं। भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर के अनुसार अब तक भारत ने दवाइयों, पोर्टेबल जैनरेटर सेट, खाद्य पैकेट, पानी शुद्ध करने वाली गोलियों और तकनीकी उपकरणों सहित कुल 68.5 टन राहत सामग्री हवाई मार्ग से काठमांडू पहुंचाई है। भारत ने कहा है कि वह नेपाल सरकार द्वारा मांगी गई हर प्रकार के मदद के लिए तैयार है। जैसे-जैसे नेपाल सरकार की तरफ से मांग हो रही है तत्काल उस पर अमल किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, 15 से अधिक उड़ानें निकलीं और तैयार

भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, 15 से अधिक उड़ानें निकलीं और तैयार

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ के प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की नेतृत्व में बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। 116 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय शामिल हैं।

नेपाल के रसुवा में बाढ़; 28 पुलिसकर्मी लापता, काठमांडू-चितवन पृथ्वी राजमार्ग को पूरी तरह बंद किया गया

नेपाल के रसुवा में बाढ़; 28 पुलिसकर्मी लापता, काठमांडू-चितवन पृथ्वी राजमार्ग को पूरी तरह बंद किया गया

नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी से आए जल सैलाब ने भारी क्षति पहुंचाई। इसमें लापता हुए पुलिसकर्मियों क खोज एवं बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना ने दो हैलीकॉप्टरों सहित विशेष टीम भेजी है।

असम सरकार ने बाढ़ राहत अभियान तेज किया, 44 हजार से अधिक लोगों को सहायता

असम सरकार ने बाढ़ राहत अभियान तेज किया, 44 हजार से अधिक लोगों को सहायता

असम सरकार ने बाढ़ प्रभावित 44,000 लोगों को सहायता देने के लिए वितरण केंद्रों में तेजी से कार्य चलाया है। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वास सरमा और भाजपा ने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई