हरिद्वार, 13 अगस्त (हि.स.) : ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्पेयर पार्ट्स शॉप में लगी भीषण आग से 3 मोटरसाइकिल सहित लाखों का सामान स्वाह हो गया। शॉप से धुआं और आग की उठती लपटें देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बड़ी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान स्वाह हो गया। शॉप में खड़ी तीन पुरानी बाइकें भी जलकर राख हो गईं। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एफ.एस.ओ. बीरबल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
शॉप में लगी आग का दृश्य
स्पेयर पार्ट्स शॉप में भीषण आग से लाखों स्वाह
हरिद्वार के ज्वालापुर कोटवाली क्षेत्र में एक स्पेयर पार्ट्स शॉप में भारी आग लगी। इस आग से तीन पुराने मोटरसाइकिल जल गए, जिसमें लगभग लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
By :
Harmanjot Singh
•
टैग्स:
fire in garage
old motorcycles burned
short circuit cause
fire damage in Haridwar
spark parts shop incident
संबंधित सामग्री
अहमदाबाद के कालीगाम रेलवे यार्ड में साबरमती एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, हादसा टला
आग लगने से रेल यार्ड में शोर-शबाब मच गया, लेकिन ट्रेन पर खतरा नहीं पड़ा। कोच में किसी यात्री की मौजूदगी न थी और कोई घायल/हताहत की सूचना नहीं मिली। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है.
शिमला : दो गरीब परिवारों के घर राख, भारी नुकसान
दो गरीब परिवारों के मकान जलकर राख हो गए। भारी आर्थिक नुकसान के बीच सरकार को सहायता और पुनर्निर्माण की मांग