कांग्रेस विरोध प्रदर्शन पर पुतला दहन

पप्पू यादव पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया अमित शाह का पुतला दहन

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम गेट के बाहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
पप्पू यादव पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया अमित शाह का पुतला दहन

पटना, (हि.स.) पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए हमले के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम गेट के बाहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक निर्वाचित सांसद पर राजधानी दिल्ली में हमला होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। देश की राजधानी में यदि जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। पुतला दहन के दौरान इन नेताओं ने कहा कि हिंदू धर्म किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लोग स्वयं को हिंदू धर्म का ठेकेदार समझते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इस देश के करोड़ों लोग सनातन परंपरा में आस्था रखते हैं। किसी राजनीतिक दल को धर्म पर एकाधिकार जताने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और आस्था के नाम पर लोगों को बांटने तथा जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है और धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रम को स्वीकार नहीं करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी, प्रेमचंद सिंह, इंजीनियर कमलेश कमल, राजेश रंजन पप्पू, शशि कुमार "चुन्नू सिंह", दौलत इमाम , मनीष यादव, नीतीश सिंह ,शशि भूषण पंडित, नवल किशोर यादव, विनय यादव, मेनका कुमारी, सुरेश मुखिया बिन ,शमसुल आजाद, दिनेस्वर माझी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।N

संबंधित सामग्री

तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव हाउस अरैस्ट, नलगोंडा जाने से रोका

तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव हाउस अरैस्ट, नलगोंडा जाने से रोका

हैदराबाद स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ गया।

सुप्रीम कोर्ट ने देहरादून जिम संचालक के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने देहरादून जिम संचालक के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

उच्च न्यायालय ने मोहम्मद दीपक को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से किया मना

सुपौल में युवा कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, छात्र मुद्दों पर जताया विरोध

सुपौल में युवा कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, छात्र मुद्दों पर जताया विरोध

बुधवार भारतीय युवाकांग्रेस ने सुपौल का महावीर चौक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धरमेन्द्र प्रसाद की मूर्ति को दहन करने के साथ छात्रों पर लाठीचार्ज और दमनकारी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सरकार के छात्र हित निभाने की कसम खाई है

नीट मुद्दे पर संसद में घमासान, कांग्रेस के खिलाफ राजग सांसदों का प्रदर्शन

नीट मुद्दे पर संसद में घमासान, कांग्रेस के खिलाफ राजग सांसदों का प्रदर्शन

नीट पेपर लीक मामले पर केंद्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संसद में कठोर विरोध और आरोप-पक्षात्पार संदर्भ दिया, भाजपा ने वहीं कांग्रेस पर आलोचना की।

दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर मप्र में प्रदर्शन, विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर मप्र में प्रदर्शन, विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा।