बाईक पर अज्ञात वाहन के टकराव में युवक की मौत

घायल प्रवीन कुमार के इलाज चल रहे हैं, परिवार सदम से जूझ रहा है

जिले के सबौर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

By : Just Click National , Harpreet Singh
घायल प्रवीन कुमार के इलाज चल रहे हैं, परिवार सदम से जूझ रहा है

भागलपुर, (हि.स.) जिले के सबौर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा घोषपुर के समीप उस समय हुआ, जब दोनों युवक बाइक से रानी तालाब से शंकरपुर की ओर जा रहे थे। घटना बीते देर रात की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए मायागंज भेजा अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रानी तालाब निवासी आशीष कुमार पिता- फुच्चो मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक प्रवीण कुमार का इलाज जारी है। वहीं सूचना मिलने के बाद आशीष के परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन का कहना है कि आशीष परिवार का सहारा था और उसकी असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उधर सबौर थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।