अमेरिका में गैस कीमतें बढ़ी

अमेरिका में गैस की कीमतें चार डॉलर प्रति गैलन तक पहुँची

अमेरिका में गैस की कीमतें बढ़कर चार डॉलर प्रति गैलन हो गई हैं, जिसमें हालिया युद्ध के कारण पश्चिम एशिया की स्थिति एक महत्वपूर्ण कारक है।

By : Sukhwinder Kaur
अमेरिका में गैस की कीमतें चार डॉलर प्रति गैलन तक पहुँची

वाशिंगटन (वार्ता) अमेरिका में गैस की औसत कीमत मंगलवार को बढ़कर चार डॉलर प्रति गैलन हो गई, जो पिछले तीन वर्षों में देश में कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि को दर्शाता है। पश्चिमी एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका में औसत उपभोक्ता के लिए गैस की कीमतों में 35 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। कीमतों की इस वृद्धि से हाल बहुत जल्द राहत मिलने की भी उम्मीद नजर नहीं आती, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य आर्थिक रूप से अभी भी पंगु बना हुआ है तथा कुछ देशों के जहाजों को छोड़कर सभी के लिए बंद है। होर्मुज का बंद होना वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर रहा है, क्योंकि इस मार्ग से दुनिया के तेल का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है।
युद्ध शुरू होने के बाद से ही वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल या उससे अधिक हो गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान की जाने वाली कीमतें बढ़ गई हैं। अमेरिका में ठीक एक महीने पहले प्रति गैलन औसत दर 2.98 डॉलर थी, जबकि एक साल पहले यह थोड़ा ऊपर 3.17 डॉलर पर थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावों के अनुसार, चल रहा युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है, क्योंकि ईरान ने कूटनीति रास्ते खोलने शुरू कर दिये हैं। पाकिस्तान ने भी संकेत दिया है कि वह 'आने वाले दिनों' में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता की मेजबानी करेगा।
हालांकि अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपने विशेष अभियान बलों का भी विस्तार किया है, क्योंकि श्री ट्रंप कूटनीति के विफल होने की स्थिति में ईरानी बिजली संयंत्रों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचों पर हमला करने की अपनी धमकियों को भी दोहरा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछली बार अगस्त 2022 में अमेरिका में गैस की कीमत चार डॉलर प्रति गैलन से ऊपर थी। उस वर्ष जून में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के कारण कीमतें कुछ समय के लिए पांच डॉलर प्रति गैलन से भी ऊपर चली गई थीं।

संबंधित सामग्री

जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में दीवार पर फिर लिखे वामपंथी नारे

जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में दीवार पर फिर लिखे वामपंथी नारे

ए. बी. वी. पी. छात्र संगठन का आरोप है कि यह नया दीवार लेखन नक्सलपंथियों द्वारा किया गया है।

‘ढाहां साहित्य पुरस्कार 2026’ के लिए तीन लेखकों का चयन

‘ढाहां साहित्य पुरस्कार 2026’ के लिए तीन लेखकों का चयन

विजेता किताब के लेखक को 25 हजार डालर, जबकि बाकी दोनों लेखकों को 10-10 हजार डालर का इनाम दिया जाएगा<br/><br/>


शिमला में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

शिमला में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

 शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि कुमारसेन के एक युवक ने पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया।

जामा मस्जिद में गौ माता सम्मान हस्ताक्षर अभियान, मुस्लिम समुदाय ने दिया समर्थन

जामा मस्जिद में गौ माता सम्मान हस्ताक्षर अभियान, मुस्लिम समुदाय ने दिया समर्थन

जमशेदपुर में मुस्लिम समुदाय ने गौरवपूर्ण हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया, जो गौ संरक्षण, सम्मान, करुणा और सामाजिक एकता के लक्ष्य को बढ़ावा देता है। लाखों लोग इसमें शामिल हुए

ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान भारत को 13 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, दो लापता

ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान भारत को 13 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, दो लापता

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष में अब तक 13 भारतीयों की मौत हुई है। हालात सुधारने के लिए विदेश मंत्रालय ने चिंता व्यक्त की है। होरमुज जलडमरी पर हमलों से कई भारतीय नाविक घायल हो गए।