अमेरिका ईरान पर बुशहर पर हमला

अमेरिका ने ईरान के बुशहर में की बमबारी, हूती ने सऊदी के दो तेल टैंकर तबाह किए, कुवैत में वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय

यूएस ने ईरान के पश्चिमी बंदरगाह बुशहर पर झटका लगा दिया। इधर तात्कालिक ड्रोन हमलों की जवाबी क्रिया चल रही है जो क्षेत्र में स्थानीय आर्थिक ढांचे को भी प्रभावित कर रहा है। कुवैत और ईरान के बीच उलझाव बढ़ रहा है।

By : Just Click National , Harpreet Singh
अमेरिका ने ईरान के बुशहर में की बमबारी, हूती ने सऊदी के दो तेल टैंकर तबाह किए, कुवैत में वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय

तेहरान/वाशिंगटन/कुवैत सिटी/सना, (हि.स.) अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर में हवाई हमला किया है। यह शहर ईरान का एकमात्र नागरिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र का घर है। अमेरिकी सेना ने लगातार 12वीं रात ईरान पर हमले किए हैं। ईरान की सेना ने जवाब में अमेरिकी के सहयोगी देशों पर ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं। कुवैत में वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय किया गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य की इस लड़ाई में अब यमन में सक्रिय ईरान समर्थक आतंकी समूह हूती खुलकर सामने आ गया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम को बुशहर के गवर्नर मोहम्मद मुजफ्फरीने बताया कि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी तटीय शहर बुशहर पर हमला किया है। इससे जोरदार धमाका हुआ है। मौके पर आपातकालीन सेवाएं मौजूद हैं। बंदरगाह शहर बुशहर फारस की खाड़ी के तट पर स्थित है। यह शहर बुशहर प्रांत की राजधानी भी है। बुशहर की पहचान परमाणु ऊर्जा संयंत्र की वजह से होती है। यह ईरान का एकमात्र चालू परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। रूस की मदद से निर्मित यह संयंत्र शहर के केंद्र से लगभग 17 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर पूर्वी समय के अनुसार शाम 5:30 बजे ईरानी सैन्य ठिकानों पर और हमले शुरू किए गए हैं। यह हमले आम नागरिक जहाजों और कमर्शियल जहाजों के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कम करने के लिए किया गया है। कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान से होने वाले ड्रोन हमले को रोकने के लिए सारे देश में वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय किया गया है। कुवैत सेना के जनरल स्टाफ ने कहा कि ड्रोन को मार गिराने पर धमाकों की आवाज आती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं।