न्यूजीलैंड की वनडे जीत

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 66 रन से हराया, वनडे सीरीज जीती

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 66 रन से हराकर सीरीज जीत ली। मैडी ग्रीन ने नाबाद 141 रन बनाए।

By : Kamaljeet Singh Kamal
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 66 रन से हराया, वनडे सीरीज जीती

वेलिंगटन, (हि.स.)। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे मुकाबले में 66 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर शनिवार (4 अप्रैल) को खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम महज 3 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी। तुमी सेखुखुने ने सूजी बेट्स और अमेलिया केर को आउट कर शुरुआती झटके दिए, जबकि अयांडा ह्लूबी ने जॉर्जिया प्लिमर को पवेलियन भेजा।
इसके बाद मैडी ग्रीन और ब्रूक हॉलिडे ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 211 रनों की बड़ी साझेदारी की। मैडी ग्रीन ने नाबाद 141 रन बनाए, जबकि ब्रूक हॉलिडे 98 रन बनाकर शतक से चूक गईं। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने अच्छी शुरुआत की और ओपनर्स ने 68 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान लॉरा वोलवार्ड्ट और एनरी डर्कसन ने 77 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, वोलवार्ड्ट के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई और स्कोर 145/1 से 154/4 हो गया।इसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी बिखर गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। रोजमेरी मेयर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और पूरी टीम को 46.1 ओवर में 240 रन पर समेट दिया।

संबंधित सामग्री

नौसेना प्रमुख एडमिरल स्वामीनाथन का पहला विदेशी दौरा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे

नौसेना प्रमुख एडमिरल स्वामीनाथन का पहला विदेशी दौरा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे

दोनों देशों ने डिफैंस और सिक्योरिटी में सहयोग को और गहरा करना जारी रखा है, जिसमें मैरीटाइम सिक्योरिटी और रीजनल सहयोग शामिल है।

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

मंधाना ने 18वां शतक लगाकर मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड प्राप्त कर लिया।

प्रिया पूनिया के तूफानी शतक से  साउथ दिल्ली जीता, ईस्ट दिल्ली को 70 रन से दी मात

प्रिया पूनिया के तूफानी शतक से साउथ दिल्ली जीता, ईस्ट दिल्ली को 70 रन से दी मात

महज 66 गेंदों पर में प्रिया ने 117 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसमें उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के जड़े।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सैंट्रल दिल्ली क्वींस को 11 रन से हराया

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सैंट्रल दिल्ली क्वींस को 11 रन से हराया

बारिश की वजह से यह मुकाबला 8 ओवरों तक ही सीमित रहा।

न्यूजीलैंड की स्पिनर जेडेन लेनॉक्स ने प्रोविडेंस स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन कर वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड की स्पिनर जेडेन लेनॉक्स ने प्रोविडेंस स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन कर वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच 1-0 से बराबर किया। न्यूजीलैंड की स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्ट इंडीज को 36 ओवर में 138 रन पर सिमटाया। जेडेन लेनॉक्स, माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर द्वारा 9 विकेट हासिल किए गए।