नई दिल्ली, (हि.स.) भारतीय टेबल टेनिस ने मंगलवार को नया इतिहास रच दिया। पहली बार भारत की तीन अलग-अलग डबल्स जोड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की ताजा विश्व रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाई है। सबसे बड़ी उपलब्धि मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल जोड़ी ने हासिल की। दोनों खिलाड़ी विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जो किसी भी भारतीय पुरुष युगल जोड़ी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। महिला युगल में दिया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन के दम पर विश्व नंबर-10 स्थान हासिल किया। मिश्रित युगल में दिया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर-5 पर पहुंच गई। भारतीय टेबल टेनिस के लिए यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में डबल्स स्पर्धा की वापसी होने जा रही है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की यह सफलता भविष्य के लिए बेहद उत्साहजनक मानी जा रही है।
भारत टेबल टेनिस, विश्व रैंकिंग में टॉप-10 तक पहुचा
आईटीटीएफ रैंकिंग : भारतीय टेबल टेनिस ने रचा इतिहास, तीन डबल्स जोड़ियां टॉप-10 में
भारत की टीम ने मंगलवार को विश्व चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। पहला बार, भारत के तीन अलग-अलग युगल दलों ने टॉप-10 की सूची में सफलता हासिल की। पुरुषों और महिलाओं के युगल, साथ ही मिश्रित युगल दोनों ने उच्चतम रैंकिंग हासिल की।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•