खूंटी, (हि.स.) 107 वें ऑटोनॉमी दिवस के अवसर पर तोरपा विधानसभा क्षेत्र के हाबो मैदान में जीईएल चर्च हाबो मंडली की ओर से आयोजित जोड़ाबांदा हॉकी टूर्नामेंट में विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हॉकी झारखंड की पहचान और गौरव का प्रतीक है और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल बेहतर अवसर, संसाधन और उचित मार्गदर्शन की है। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, भाईचारे और स्वस्थ समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, चर्च के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
107 वें ऑटोनॉमी दिवस के अवसर पर हॉकी टूर्नामेंट
ऑटोनॉमी दिवस पर हॉकी टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक
107वें ऑटोनॉमी दिवस पर जारी हो रहे जोड़ाबांदा हॉकी टूर्नामेंट में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि हॉकी झारखंड की पहचान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को खेल से जुड़ने के लिए आह्वान किया
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•