'रामायण' में रणबीर कपूर का डबल रोल, राम के साथ परशुराम के किरदार में भी आएंगे नजर
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में जारी टीजर के बाद अब रणबीर कपूर ने बड़ा खुलासा करते हुए पुष्टि की है कि वह फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगे। अभिनेता न केवल भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, बल्कि भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का किरदार भी निभाएंगे।रणबीर कपूर ने इस दोहरी भूमिका को अपने करियर का एक शानदार अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि परशुराम और राम, दोनों ही आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से गहरे किरदार हैं, जिन्हें समझना एक अभिनेता के लिए चुनौतीपूर्ण है। रणबीर के मुताबिक, इन किरदारों की मूल भावना, उनके सिद्धांत और उद्देश्य को समझना अभिनय की सबसे अहम प्रक्रिया रही।
टीजर में भी इस डबल रोल की झलक देखने को मिली थी, जहां भगवान राम के रूप में रणबीर को एक सुनहरे फरसे को पकड़ते हुए दिखाया गया, जो परशुराम का प्रतीक माना जाता है। हालांकि उस समय चेहरा स्पष्ट नहीं किया गया था, लेकिन अब अभिनेता ने इन अटकलों पर मुहर लगा दी है।नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यश रावण, साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। यह मेगा बजट फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'रामायण' में रणबीर कपूर निभाएंगे डबल रोल, बनेंगे राम और परशुराम
रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' में डबल रोल निभाएंगे, जिसमें वह भगवान राम और परशुराम के किरदार में नजर आएंगे। इस खुलासे ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
संबंधित सामग्री
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
अभियान के तहत 'सेवा में मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता, नदियों और जलाशयों के पुनरुद्धार, जल संरक्षण और कचरा पृथक्करण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा।
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना लक्ष्य : विक्रमादित्य सिंह
उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 2 अक्तूबर से होगी और टूटू विकास खंड से करीब 782 परिवारों का चयन किया गया है।
सीतारमण ने न्यूयॉर्क में भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनैंशियल सर्विस में निवेश पर दिया जोर
सीतारमणन ने कहा कि भारत सरकार देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में विदेशी निवेश को बढ़ाना चाहती है।
वैश्विक व्यवधान के बावजूद भारत की 7.8 फीसदी ग्रोथ शानदार : सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने निवेशकों से कहा कि दुनियाभर में आई मुश्किलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
बाबा राजपुरी डेरे में साधु की हत्या, अनुयायियों ने मुख्य महंत पर आराेप लगाते हुए किया हंगामा
इस घटना ने डेरे के 400 साल पुराने इतिहास को दागदार किया है।