खन्ना, 20 अगस्त (जस्ट क्लिक) : शिवसेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखे राजनीतिक सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब की जनता के सामने अब भाजपा को केवल भाषण नहीं, बल्कि लिखित और स्पष्ट जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना हिन्द का सवाल किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है। हम हिंदू-सिख भाईचारे और सभी धर्मों के सम्मान के पक्षधर हैं, लेकिन राष्ट्र की एकता, अखंडता और पंजाब की सुरक्षा से जुड़े सवालों पर राजनीतिक दलों की चुप्पी स्वीकार नहीं की जा सकती। भाजपा स्पष्ट करे कि क्या चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए अमृतपाल सिंह अथवा उससे जुड़े राजनीतिक समूह का समर्थन लिया जाएगा? क्या चुनाव से पहले या चुनाव के बाद अमृतपाल सिंह अथवा उससे जुड़े संगठन के साथ किसी प्रकार का राजनीतिक समझौता या गठजोड़ किया जाएगा? भाजपा श्वेतपत्र जारी करे कि यदि शिवसेना हिन्द की आशंका गलत है, तो लिखकर बताए कि अमृतपाल अथवा उससे जुड़े राजनीतिक समूह से किसी भी परिस्थिति में समर्थन नहीं लिया जाएगा। पंजाब की एकता, अखंडता और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर उसकी स्पष्ट राजनीतिक नीति क्या है? क्या सत्ता का गणित राष्ट्रहित और सिद्धांतों से ऊपर हो सकता है? यदि नहीं, तो इस संबंध में सार्वजनिक प्रतिबद्धता क्यों नहीं जारी की जा रही? भाजपा पंजाब की जनता को बताए कि सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा पूरा करने की स्थिति में वह किन राजनीतिक दलों और समूहों से समर्थन लेने अथवा न लेने की नीति रखती है? भाजपा स्पष्ट करे कि क्या अमृतपाल सिंह अथवा उससे जुड़े राजनीतिक संगठन के साथ किसी भी प्रकार का चुनावी, राजनीतिक या सरकार गठन संबंधी सहयोग स्वीकार किया जाएगा?
निशांत शर्मा का भाजपा को खुला चैलेंज :
निशांत शर्मा ने कहा कि अगर शिवसेना हिन्द द्वारा उठाए जा रहे सवाल गलत हैं, तो भाजपा सामने आए और एक श्वेतपत्र जारी करे। भाजपा लिखित रूप से घोषणा करे कि चुनाव से पहले हो या चुनाव के बाद, सरकार बनाने की स्थिति हो या विपक्ष में रहने की ,अमृतपाल सिंह अथवा उससे जुड़े राजनीतिक समूह से किसी भी प्रकार का समर्थन, समझौता या गठजोड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बयानबाजी से अब काम नहीं चलेगा। पंजाब की जनता को स्पष्ट राजनीतिक प्रतिबद्धता चाहिए। भाजपा यदि वास्तव में राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोच्च मानती है तो उसे इस मुद्दे पर तुरंत अपना लिखित स्टैंड सार्वजनिक करना चाहिए। इस अवसर पर अवतार मौर्य पंजाब अध्यक्ष, अजय गुप्ता पंजाब उप अध्यक्ष, रोहित सूद शिवसेना हिन्द कोर कमेटी युवा चेयरमैन, गौतम शर्मा, जतिंद्र नारंग इत्यादि उपस्थित थे।
शिवसेना हिन्द ने मांगा श्वेतपत्र
अमृतपाल के मुद्दे पर चुप क्यों भाजपा : निशांत शर्मा
भाजपा से स्पष्ट तौर पर जवाब मांगेगी शिवसेना हिन्द
By :
Just Click National
,
Harmanjot Singh
•
प्रैस वार्ता दौरान संबोधन करते निशांत शर्मा व अन्य
टैग्स:
Shiv Sena
BJP Punjab political issues
Amritpal Singh coalition demand
white paper on Punjab
national unity demands
Hindu-Sikh relations
संबंधित सामग्री
सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ एस.एस.पी. मोहाली को शिवसेना हिंद ने दी शिकायत
निशांत शर्मा ने कहा कि जहां हिंदू भावनाएं आहत हो रही हैं, वहीं उनके खुद के मन को ठेस पहुंची है।
शिवसेना हिंदुस्तान ने जम्मू में जनसहायता शिविरों की घोषणा की, दस्तावेज़ी सुविधाओं पर जोर
शिवसेना हिंदुस्तान की जम्मू इकाई ने विभिन्न दस्तावेज़ी सुविधाएं प्रदान करने के लिए गांव-स्तर पर जनसहायता शिविरों की घोषणा की।