कार्य में गुणवत्ता और समय पर पूरा करने के निर्देश

मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने खन्ना-भाड़ला रोड के नवीनीकरण का लिया जायजा

रोड के नवीनीकरण पर 2.35 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें एक फुट गहरा डबल लेयर बैड और मजबूत इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जा रही हैं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने खन्ना-भाड़ला रोड के नवीनीकरण का लिया जायजा

खन्ना, 27 अगस्त (जस्ट क्लिक) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने गुरुवार को खन्ना-भाड़ला रोड पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता लाने और तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खन्ना-भाड़ला रोड के नवीनीकरण पर करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए एक फुट गहरा डबल लेयर बैड तैयार किया जा रहा है और उस पर 100 एम.एम. मोटी मजबूत इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मॉडर्न टैक्नोलॉजी और हाई क्वालिटी मैटीरियल से तैयार की जा रही यह सड़क भारी गाड़ियों के आने-जाने के लिए भी आरामदायक और मजबूत साबित होगी। पंजाब सरकार शहरों और गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कर रही है। उनके अनुसार सड़कों के बेहतर होने से आम लोगों, उद्योगपतियों, व्यापारियों और भारी गाड़ियों को ट्रांसपोर्टेशन में काफी सुविधा मिलेगी और इससे इलाके के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अमलोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक एस. गुरविंदर सिंह का इस प्रोजैक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने और पूरा सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर मंडी गोबिंदगढ़ म्यूनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस, खन्ना म्यूनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष जतिंदर पाठक, इंडस्ट्रियलिस्ट, अधिकारी और इलाके के दूसरे बड़े लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने सड़क के नवीनीकरण के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।