खन्ना, 20 अगस्त (राजविंद्र राजू) : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर काफी सजग है। युवाओं को नौकरी के अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं। सरकार ने अब तक योग्यता एवं पारदर्शिता के आधार पर करीब 70 हजार युवाओं को सरकारी रोजगार दिया है। यह बात खन्ना के विधायक तथा पंजाब ग्रामीण विकास एवं पंचायत, लेबर, टूरिज्म, कल्चरल अफेयर्स व विद्युत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने आज किशोरी लाल जेठी (गर्ल्स) स्कूल ऑफ एमीनैंस खन्ना में 28 नवनियुक्त आंगनबाड़ी हैल्पर्स को नियुिक्त पत्र देते हुए कही। उन्होंने नवनियुक्त हैल्पर्स को बधाई दी और उनसे ईमानदारी, कड़ी मेहनत एवं लग्न से अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार अपने वायदे के मुताबिक युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरी के अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और मैरिट को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी भेदभाव के मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ लोगों को बेहतर और असरदार सरकारी सेवाएं देना है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी विकास से जुड़ी सुविधाएं देने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए नवनियुक्त आंगनबाड़ी हैल्परों की जिम्मेदारी और भी अहम है। नवनियुक्त हैल्परों ने नियुक्ति पत्र मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद का धन्यवाद किया। इस मौके पर एस.डी.एम. स्वाति टिवाना, सी.डी.पी.ओ. सुखजीत कौर, जिला परिषद सदस्य मा. अवतार सिंह दैहड़, नगर परिषद खन्ना के अध्यक्ष जतिंदर पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता एवं उपाध्यक्ष कर्मजीत सिंह सिफ्टी भी मौजूद थे।
अब तक 70 हजार युवाओं को मिला सरकारी रोजगार
मंत्री सौंद ने खन्ना में 28 आंगनबाड़ी हैल्पर्स को दिए नियुक्ति पत्र
मंत्री तरुणजीत सिंह सौंद ने कहा कि भगवंत मान सरकार का उद्धेश्य युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ लोगों को बेहतर और प्रभावी सरकारी सेवाएं देना है।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
नियुक्ति पत्र प्राप्त हैल्परों के साथ मंत्री सौंद व अन्य
टैग्स:
Punjab government jobs recruitment
70
000 youth employment
transparency in government jobs
Anganwadi helpers recruitment Punjab
संबंधित सामग्री
कठुआ में पीडीपी का काला दिवस प्रदर्शन, 370 बहाली व राज्य दर्जा की उठी मांग, पुलिस से झड़प
कठुआ में काला दिवस मनाने वाले प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर को राज्य की स्थिति बहाल करने की मांग की।