खन्ना, 29 अगस्त (राजविंदर राजू) : पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अगस्त माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत 286 केस दर्ज किए और 353 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एस.एस.पी. डा. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व एवं सुपरविजन में की गई। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से 2.241 किलो हैरोइन, 1 किलो अफीम, 4 किलो पोस्त, 151 ग्राम नशीला पाउडर एवं 385 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा 34 हजार रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत खन्ना पुलिस की अलग-अलग टीमें अपने-अपने इलाकों में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस का मकसद ड्रग्स की सप्लाई चँन को तोड़ने के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी से होने वाली गैर-कानूनी कमाई को रोकना है। एस.एस.पी. डा. दर्पण अहलूवालिया ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान पूरी पुलिस टीम की मिली-जुली कोशिशों का नतीजा है।