रायकोट के पास बसियां में हुआ हादसा

तालाब में गिरी बेकाबू कार, 3 आप कार्यकत्ताओं की मौत

लुधियाना जिले में रायकोट रोड पर गाव बसियां के पास एक अनियंत्रित कार तालाब में गिरने से तीन कर्मचारियों की हुई मृत्यु <br/>

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
तालाब में गिरी बेकाबू कार, 3 आप कार्यकत्ताओं की मौत

 

लुधियाना, 13 अगस्त (हि.स.) : एक अनियंत्रित कार के तालाब में गिरने से 3 आप कार्यकर्त्ताओं की मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा जगराओं से 12 किलोमीटर दूर रायकोट रोड पर गांव बसियां के पास गुरुवार तड़के करीब 1 बजे हुआ। रफ्तार तेज होने के चलते कार बेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे के समय कार में आम आदमी पार्टी से जुड़े बलकार सिंह, विशाल और संदीप की मौके पर मौत हुई है। कार में सवार पांचों व्यक्ति नकोदर से दिड़बा की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी मृतक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान चलाकर कार और मृतकों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
कैप्शन : तालाब में गिरी बेकाबू कार।

संबंधित सामग्री

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

कैथल में ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्राओं की मौत

दोनों छात्राएं स्कूटी से घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

प्रैजीडैंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी के सैल से आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

दो राउटर, वाई-फाई उपकरण, दो कार्ड रीडर, एक पैन ड्राइव और इयरफोन भी मिला। संदेह है कि वह व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए कहीं पाकिस्तान में किसी के संपर्क में तो नहीं।

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

6 महीने से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, नहीं मिला कोई सुराग

अर्धेंदु सिंह की बेटी अमृता सिंह 13 मार्च से लापता है। घटना के बाद सिउड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। समय बीतने के साथ परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।