एसएसपी ने जन्माष्टी सुरक्षा संबंधी की समीक्षा

लोगों की आस्था की सुरक्षा सर्वोपरि : डा. आहलूवालिया

मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश : एस.एस.पी. खन्ना

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
लोगों की आस्था की सुरक्षा सर्वोपरि : डा. आहलूवालिया

खन्ना, 03 सितंबर (राजविंदर राजू) : जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए खन्ना पुलिस ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। 'लोगाें की आस्था की सुरक्षा सर्वोपरि है।' यह बात एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने पुलिस के सभी जीओज और जिला खन्ना के विभिन्न मंदिरों की प्रबंधक समितियों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक के दौरान कही। उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। बैठक में मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस कर्मचारियों की तैनाती, यातायात को सुचारू बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा मंदिरों में श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा, प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।  एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि धार्मिक त्योहार लोगों की आस्था से जुड़े होते हैं और ऐसे अवसरों पर पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। खन्ना पुलिस की ओर से जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मंदिर प्रबंधक समितियों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। उन्होंने मंदिर प्रबंधक समितियों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कारागारों, पुलिस थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा से शिवमय हुआ देहरादून

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा से शिवमय हुआ देहरादून

‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटियाला में तिरंगा झंडा लहराएंगे

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटियाला में तिरंगा झंडा लहराएंगे

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी प्रबंध समय पर जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेटों/रेंजों में सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

नीट पेपर लीक के विरोध में रैली की अनुमति के लिए हाई कोर्ट पहुंची टीएमसी छात्र परिषद, विशेष पीठ में होगी सुनवाई

नीट पेपर लीक के विरोध में रैली की अनुमति के लिए हाई कोर्ट पहुंची टीएमसी छात्र परिषद, विशेष पीठ में होगी सुनवाई

नीट प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में शनिवार को कोलकाता में प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं मिलने पर तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया