अमरनाथ यात्रियों का 1,056 का नया दल रवाना

जम्मू से 1056 अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल रवाना

जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ दर्शन के लिए सुरक्षित मार्ग रोपने के लिये 1,056 यात्रियों का एक नया समूह बालटाल के लिए रवाना हुआ। तड़के में संयोजित सुरक्षा कार्रवाई में 832 पुरुष, 205 महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

By : Just Click National , Harpreet Singh
जम्मू से 1056 अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल रवाना

जम्मू, (हि.स.) जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सोमवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच श्री अमरनाथ यात्रा के 1,056 यात्रियों का एक नया जत्था बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। संयुक्त पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार, 26वां जत्था तड़के 2:49 बजे रवाना हुआ। इसमें 832 पुरुष यात्री, 205 महिलाएं, दो बच्चे, 15 साधु और दो साध्वियां शामिल हैं। पहलगाम रूट के लिए आज भी कोई दल नहीं भेजा गया। बालटाल जाने वाले यात्रियों को 46 गाड़ियों से भेजा गया। यह लोग 24 बसों, सात मीडियम मोटर वाहनों और 15 लाइट मोटर वाहनों से रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि नए जत्थे के रवाना होने के साथ ही इस साल चल रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से जाने वाले यात्रियों की कुल संख्या 1,40,748 हो गई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे से बालटाल बेस कैंप तक सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने यात्रियों को सुरक्षा प्रदान की।