शिमला, (हि.स.) हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रिय रहा मानसून अब कमजोर पड़ गया है। मंगलवार सुबह राजधानी शिमला में तेज धूप खिली रही, जबकि मैदानी जिलों में भी मौसम साफ रहने से उमस बढ़ गई। मौसम साफ होने के साथ प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने का अनुमान जताया है, लेकिन 18 जुलाई से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने और कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। ऐसे में सप्ताह के आखिर में लोगों को फिर बारिश से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में साफ कमी दर्ज की गई। केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक 17.4 मिलीमीटर वर्षा मंडी जिले के पंडोह में दर्ज की गई। इसके अलावा जोगिंदरनगर में 3.0 मिलीमीटर, सोलन जिले के कसौली में 3.0 मिलीमीटर, हमीरपुर के नेरी में 0.5 मिलीमीटर और बिलासपुर के काहू में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। शिमला के जुब्बड़हट्टी और किन्नौर के भावानगर में केवल नाममात्र बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं होने से लोगों को दिन में उमस का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 14, 15 और 16 जुलाई को प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है और इन तीन दिनों के लिए किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 17 जुलाई को वर्षा की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 18, 19 और 20 जुलाई को कई स्थानों पर वर्षा होने तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने इन तीन दिनों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी करते हुए लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।
हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून, बढ़ी उमस, 18 जुलाई से फिर भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का सक्रिय होना बंद हो गया है। हालाँकि, मौसम विभाग ने 18 जुलाई से लेकर अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। पिछले दिनों के दौरान प्रांत में कम बारिश हुई, लेकिन कुछ क्षेत्रों में केवल हलकी बारिश ही दर्ज की गई.
संबंधित सामग्री
पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश से गर्मी से राहत, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार बारिश से गरमी से मिली है। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चार जिलों में शिक्षण संस्थान बंद, 25 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, चंबा और सिरमौर जिलों पर दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की सलाह दी गई। हालांकि, हाल के 24 घंटों में हल्की बारिश ही हुई
हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, धर्मशाला में सबसे ज्यादा बारिश, 24 जुलाई तक अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का दूसरा सक्रिय चरण शुरू हुआ है। धरमशाला और शिमला जैसे इलाकों में भारी बाढ़ एवं अलर्ट जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, डिंडौरी-उमरिया में भारी वर्षा की संभावना, 19 जुलाई से सक्रिय होगा मौसम का
मध्य प्रदेश में शनिवार को शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ से लगातार तेज़ बारिश की चेतावनी जारी। डिंडौर और उमरिया सहित कई जिलों में भारी वर्षा का जोखिम बढ़ा है। 19 जुलाई से सक्रिय होने वाले नए मौसम सिस्टम ने मध्यप्रदेश को बाढ़ और बारिश के खतरे में डाल दिया है।