शिमला, (हि.स.) हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है और अगले छह-सात दिनों तक बारिश से राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। बाकी दिनों में येलो अलर्ट रहेगा। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद हैं और बिजली व पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट है। 9 अगस्त को भी अलग-अलग जगह भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट रहेगा। 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 अगस्त को भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 12, 13 और 14 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट रहेगा। विभाग ने बारिश के दौरान भूस्खलन और अचानक पानी बढ़ने वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, 185 सड़के बंद
हिमाचल प्रदेश में अगस्त 9 से 14 तक बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भारी और अत्यधिक बारिश के अलर्ट जारी किए हैं।
संबंधित सामग्री
सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष उठाया ड्रेजिंग का मुद्दा
दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित नदी क्षेत्रों में वैज्ञानिक ड्रेजिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
हिमाचल से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं और लंबित मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।
हिमाचल विधानसभा के आखिरी दिन चार विधेयक पारित
पारित विधेयकों को अब राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
हिमाचल में 3 वर्ष में अवैध खनन के 13,000 से अधिक मामले
यह जानकारी शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी है।
लॉटरी शुरू करने के फैसले से नाखुश भाजपा विधायक, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन
हिमाचल पहले ही नशे की समस्या से जूझ रहा है। चिट्टा गांव-गांव तक पहुंच चुका है। ऐसे समय में लॉटरी शुरू होने से लोगों में एक और तरह की लत बढ़ने का खतरा है।