शिमला, 10 सितंबर (हि.स.) : हिमाचल प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता परखने के लिए स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित यह प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 4 अक्तूबर को होगी। इसमें प्रदेशभर के स्कूली विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री भवानी ठाकुर ने वीरवार को बताया कि 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से इस वर्ष भी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर प्रदेश स्तर पर 10 सितंबर और जिला स्तर पर 11 सितंबर को प्रेस वार्ताएं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र तीन सीरीज ए, बी और सी में होगा। इसे हल करने के लिए विद्यार्थियों को एक घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्नों में हिमाचल प्रदेश, भारत और विश्व से जुड़े सामान्य ज्ञान के साथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, भाषा, सामान्य विज्ञान, धर्म एवं संस्कृति, खेलकूद, समसामयिक विषय, तर्कशक्ति और विद्यार्थी परिषद से जुड़े विषय शामिल होंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 14 से 26 सितंबर तक किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी से 30 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पंजीकरण की संख्या के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को उनके विद्यालय के माध्यम से दी जाएगी। भवानी ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 31 अक्टूबर को प्रदेश और जिला स्तर पर घोषित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह 12 जनवरी 2027 को आयोजित होगा। जिला स्तरीय सम्मान समारोह 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश और जिला स्तर पर प्रतियोगिता में कुल 6 लाख 22 हजार 500 रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विद्यार्थी परिषद 4 अक्तूबर को करवाएगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
इसमें छात्रों से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पंजीकरण 14 से 26 सितंबर तक किया जा सकता है।
संबंधित सामग्री
सीएम सुक्खू ने की डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात; लैवेंडर खेती और एस्ट्रो-टूरिज्म पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए 5 डॉप्लर वेदर रडार उपलब्ध कराने के निर्णय की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
ओबीसी श्रेणी में शामिल करने संबंधी आवेदनों का समीक्षात्मक विश्लेषण
आयोग के अनुसार 25 निर्धारित मानदंडों से जुड़ी पूरी और स्पष्ट जानकारी मिलने के बाद ही संबंधित समुदायों को ओबीसी सूची में शामिल करने के मामलों में आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष उठाया ड्रेजिंग का मुद्दा
दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित नदी क्षेत्रों में वैज्ञानिक ड्रेजिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
हिमाचल से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं और लंबित मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।
हिमाचल विधानसभा के आखिरी दिन चार विधेयक पारित
पारित विधेयकों को अब राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।