एसटीएफ ने चिट्टा नशे के दो आरोपियों को गिरफ्तार

कुल्लू में 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की सरकार के चिट्टा-मुक्त अभियान तहत एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुल्लू जिले में औट थाना गावनगाई के गांव में एक घर पर चिट्टा नशे के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

By : Just Click National , Harpreet Singh

कुल्लू में 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

कुल्लू, (हि.स.) प्रदेश सरकार के चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह एसटीएफ की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर औट थाना के अंतर्गत आने वाले गांव नगवाईं में एक घर पर छापा मारा। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जब कमरे की तलाशी ली गई, तो वहां से 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कमरे में मौजूद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। विवेक कुमार (27) निवासी नगवाईं, तहसील व थाना औट (मंडी) व किरन पुत्री शेर चंद, निवासी न्यूली, जिला कुल्लूके रूप में हुई है। डीएसपी एसटीएफ वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना औट में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। चिट्टा कहां से लाया गया था (सप्लाई चेन), इसके पीछे पैसों का क्या लेन-देन (फाइनेंशियल ट्रेल) रहा है और इस अवैध नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं, इसका जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
 

संबंधित सामग्री

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

खन्ना पुलिस ने 1 माह में 286 केस किए दर्ज, 353 आरोपियों को पकड़ा

खन्ना पुलिस ने 1 माह में 286 केस किए दर्ज, 353 आरोपियों को पकड़ा

पुलिस का मकसद ड्रग्स सप्लाई चैन को तोड़ने के साथ-साथ इससे होने वाली गैर-कानूनी कमाई को रोकना है।

कछार में 13 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन ज़ब्त, एक गिरफ़्तार

कछार में 13 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन ज़ब्त, एक गिरफ़्तार

असम में कछार जिले के बदरपुर घाट पर सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें मॉर्फिन और इलैक्ट्रिक फ्यूल टैंक से एक चेम्बर मिला।

कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस थाना कठुआ ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए करीब पांच ग्राम चिट्टे बरामद किए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अभियान में सहयोग करने के लिए आम जनता से अपील की गई।