रामगढ़, (हि.स.) रामगढ़ जिले में 100 दिवसीय 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के सफल समापन पर मंगलवार को टाउन हॉल में 'निक्षय मित्र सम्मान सह पोषण पोटली वितरण समारोह' आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 173 निक्षय मित्रों ने टीबी मरीजों के पोषण सहयोग के लिए कुल 11 लाख छह हजार रुपये का योगदान दिया। इस राशि से मरीजों को पोषण पोटलियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उपचार के साथ उनकी पोषण संबंधी जरूरतों को भी पूरा किया जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी उन्मूलन अभियान में समाज की भागीदारी को बढ़ावा देना, निक्षय मित्रों को सम्मानित करना और टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े 173 निक्षय मित्रों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि टीबी केवल स्वास्थ्य विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। निक्षय मित्रों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह साबित किया है कि जनसहभागिता से बड़ी से बड़ी चुनौती का भी प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, उद्योगों, संस्थानों और सक्षम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनने की अपील की।
मांडू विधायक निर्मल महतो ने इस मौके पर कहा कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच और नियमित इलाज से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा और पोषण सहायता उपलब्ध करा रही है, जिसका लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रामगढ़ जिला पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि 100 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान जिले में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग, जांच, उपचार और जनजागरूकता अभियान चलाए गए, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि 173 निक्षय मित्रों द्वारा 11.06 लाख रुपये का योगदान समाज की संवेदनशीलता और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
रामगढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान का सफल समापन, 173 निक्षय मित्रों ने दिए 11.06 लाख रुपये
रामगढ़ जिले में 'टिबी मुक्त भारत अभियान' के सफल समापन पर 173 निक्षय मित्रों ने टीबी पीड़ितों की पोषण सहायता के लिए ₹11.06 लाख दान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जनसहभागिता बढ़ाना था।
संबंधित सामग्री
भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।
नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा
अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में हर महीने औसतन करीब 47 हजार मरीज ओपीडी में और 9 हजार मरीज एमरजैंसी में पहुंच रहे हैं।
टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, डीसी कठुआ ने स्क्रीनिंग तेज करने के दिए निर्देश
कठुआ में डीसी राजेश शर्मा ने टीबी निष्क्रियता पर जिले भर में स्क्रीनिंग शिविरों की तत्काल योजना बनाई, नियमित निगरानी और मरिज़ों के उपचार को सुनिश्चित किया