जयपुर, (हि.स.)चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को अर्जित करने की दिशा में लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय वायरल हैपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में वर्ष 2030 तक हैपेटाइटिस सी का उन्मूलन के लिए प्रो-एक्टिव एप्रोज के साथ जांच, उपचार गतिविधियां की जा रही हैं। विश्व हैपेटाईटिस दिवस के अवसर पर प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड ने बताया कि प्रदेश में हेपेटाइटिस बी तथा हेपेटाइटिस सी के नियंत्रण व रोकथाम के लिए जाच एवं उपचार चिन्हित राजकीय चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके बचाव के लिए उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों तथा स्वास्थ्य कार्यकताओं को हेपेटाइटिस बी का वैक्सीन लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हैपेटाइटिस बी का मां से बच्चे में संक्रमण होने का सबसे बड़ा कारण है इसके लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस बी की जांच आवश्यक रुप से की जाती है। यदि गर्भवती महिला हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव है तो प्रसव चिकित्सा केंद्र पर दक्ष चिकित्सक की निगरानी में किया जाता है। प्रदेश में नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा एक नवाचार प्रारम्भ करते हुए मिशन लिवर स्माईल कार्यक्रम संचालित किया गया है। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ जोगाराम ने बताया कि नवजात शिशुओं को हेपेटाइटिस बी से बचाने के लिए बच्चे को जन्म के 24 घंटों के भीतर हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाना आवश्यक होता है। गर्भवती यदि हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव है तो होने वाले बच्चे को जन्म के समय हेपेटाइटिस बी इम्यूनोग्लोबुलिन लगाकर हेपेटाइटिस बी से बचाया जा सकता है। साथ ही यह भी ध्यान दें कि टैटू बनाते समय नई सुई और स्याही तथा साफ उपकरण प्रयोग में लिया जाना आवश्यक है।
हैपेटाइटिस की रोकथाम में राजस्थान आगे
हैपेटाइटिस रोग के जांच एवं उपचार राजकीय अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध
हैपेटाईटिस से बचाव किये लिहाजा पर राजस्थान सरकार ने पेशेज़ मिशन लिवर स्माइल आरम्भ किया है। यहीं में जनजाति महिलाओं को गर्भवती के रूप मे हेपेटाइटिस बी का टेस्ट जरुरी किया जा रहा है।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•
टैग्स:
hepatitis prevention
Rajasthan government initiative
hepatitis B vaccination
non-alcoholic fatty liver disease mission 'LIVER SMILE'
maternal health screening
संबंधित सामग्री
हेपेटाइटिस दिवस : मुख्यमंत्री ने हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य को हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उचित उपचार, टीकाकरण और जन-जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी को रोका जा सकता है।