कठुआ, (हि.स.) डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जिले में स्क्रीनिंग गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से टीबी नि-क्षय शिविरों के माध्यम से व्यापक जांच अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में एडीसी महिमा मदान, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, एसडीएम हीरानगर फुलेल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राधा कृष्ण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी ने अभियान के तहत अब तक की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले भर में टीबी नि-क्षय शिविरों का शेड्यूल तैयार कर अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों की समय पर पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि जिला टीबी उन्मूलन समिति अभियान की नियमित निगरानी करे और स्क्रीनिंग, केस डिटेक्शन, उपचार एवं मरीजों की देखरेख में कोई कमी न रहे। उपायुक्त ने सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया।
टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, डीसी कठुआ ने स्क्रीनिंग तेज करने के दिए निर्देश
कठुआ में डीसी राजेश शर्मा ने टीबी निष्क्रियता पर जिले भर में स्क्रीनिंग शिविरों की तत्काल योजना बनाई, नियमित निगरानी और मरिज़ों के उपचार को सुनिश्चित किया
संबंधित सामग्री
भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।
नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा
अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में हर महीने औसतन करीब 47 हजार मरीज ओपीडी में और 9 हजार मरीज एमरजैंसी में पहुंच रहे हैं।
रामगढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान का सफल समापन, 173 निक्षय मित्रों ने दिए 11.06 लाख रुपये
रामगढ़ जिले में 'टिबी मुक्त भारत अभियान' के सफल समापन पर 173 निक्षय मित्रों ने टीबी पीड़ितों की पोषण सहायता के लिए ₹11.06 लाख दान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जनसहभागिता बढ़ाना था।