फरीदाबाद, 4 सितंबर (हि.स.) : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सामूहिक मुंडन करवाकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बार-बार बातचीत और आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों को धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल छह अगस्त से शुरू हुई थी। फरीदाबाद में भी नगर निगम के कर्मचारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 13 मई को सरकार के साथ हुई बातचीत में कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उनके संबंध में लिखित आदेश जारी नहीं किए गए। इसी को लेकर कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग कच्चे, ठेका और दैनिक वेतनभोगी सफाई एवं सीवर कर्मचारियों को नियमित करना है। कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग कच्चे, ठेका और दैनिक वेतनभोगी सफाई एवं सीवर कर्मचारियों को नियमित करना है। कर्मचारी ठेका प्रथा खत्म कर कर्मचारियों को विभागीय रोल पर लाने और नियमितीकरण होने तक समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा जोखिम भत्ता, सुरक्षा उपकरण, ईएसआई, ईपीएफ और अन्य सेवा सुविधाएं देने की भी मांग है। कर्मचारी नेता नरेशा शास्त्री ने बताया कि न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, वेतन-भत्ते और एरियर का भुगतान, दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता, मृतक कर्मचारी के आश्रित को नौकरी तथा सेवा सुरक्षा शामिल है। इसके अलावा रिक्त पदों पर नियमित भर्ती और कर्मचारियों से जुड़े पुराने मामलों में राहत देने की मांग भी की जा रही है।सरकार ने नियमितीकरण के मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया का हवाला दिया है। वहीं कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उन्हें अब आश्वासन नहीं, बल्कि मांगों को लागू करने के लिखित आदेश चाहिए। नगर निगम मुख्यालय के बाहर सामूहिक मुंडन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं, लेकिन उनकी नौकरी की सुरक्षा को लेकर सरकार ठोस निर्णय नहीं ले रही। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो इसे और तेज किया जाएगा।
फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने करवाया सामूहिक मुंडन
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 6 अगस्त से शुरू हुई थी। फरीदाबाद में भी नगर निगम के कर्मचारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
संबंधित सामग्री
सरकारी जमीन से मिट्टी और पेड़ों की तस्करी मामले में अभिषेक बनर्जी, शाहजहां शेख समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नाकाशीपाड़ा थाने से जारी चेतावनी रिपोर्ट पर, पश्चिम बंगाल में नदिया जिले की सांझीपाड़ा क्षेत्र में कृष्णानगर सीजेएम ने तृणमूल के 12 लोगों को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में बठिंडा में सफाई और सीवरेज कर्मचारियों की हड़ताल, काम बंद
बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बठिंडा के सफाई एवं सीवरेज कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे।
मोगा नगर निगम के कर्मचारियों की 16वें दिन चल रही हड़ताल में संजीवशील प्रदर्शन हुआ
मोगा में म्युनिसिपल एम्प्लॉइज फेडरेशन और सफाई यूनियन ने सरकार की निंद और लाखों रुपयों के दावे पर हड़ताल के साथ विरोध जताया। पुलिस, प्रशासन द्वारा शांतिस्तापी कार्रवाईों की आलोचना की गई थी।
पहली ही तेज बारिश में डूबा अलवर, नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
अलवर में मानसून की शुरुआत में तेज बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे वाहनों, दुकानों और आम लोगों को भारी परेशानी हुई. नगर निगम ने सालाना हजारों लाखों खर्च करके सफाई करने के बावजूद इस मसले पर आलोचना की गई.