जींद, (हि.स.) सफीदों थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी पर डायल 112 के साथ अवैध रूप से असलहा लहराने पर सफीदों के पार्षद के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना सफीदों पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की असलहे के साथ वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें डायल 112 भी दिखाई दे रही है। पुलिस ने जांच को आगे बढाया तो व्यक्ति की पहचान सफीदों पार्षद दीपक के रूप में हुई। वीडियो लगभग चार साल पुराना है। जो सोनीपत में विवाह समारोह के दौरान असलहा लहरा रहा है। रिवाल्वर किसी जानकार की थी। उस वीडियो को दीपक ने अपनी इंस्टा आईडी पर अपलोड कर दिया। जबकि दीपक के पास असलहे का लाइसेंस भी नहीं है। जांच में डायल 112 के साथ असलहा लहराने के पीछे लोगों में अपना रौब बनाना पाया। पार्षद के खिलाफ पूर्व में कोई अपराधिक मामला दर्ज नही है। वीडियो गन कल्चर को बढावा देने वाली है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर पार्षद दीपक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को जानकारी देते हुए शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर असलाह लहराने को लेकर शिकायत मिली थी। जो कि गन कल्चर को बढावा दे रही थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।
असलहे के साथ फोटो अपलोड करना पड़ा मंहगा
जींद : पार्षद को इंस्टा पर असलहे के साथ फोटो अपलोड करना पड़ा मंहगा, मामला दर्ज
सफीदों थाना पुलिस ने एक पुरानी वीडियो के आधार पर सांझपत की पार्षद दीपक को गन कल्चर से संबंधित शस्त्र अधिनियम और अन्य भारतीय न्याय संहिता में आरोप लगाए
By :
Just Click National
,
Harmanjot Singh
•