कैथल, (हि.स.)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने कार्रवाई करते हुए गांव खरौदी से अफीम की खेती करने वाले एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.130 किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार काे बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम की टीम सांयकालीन गश्त के दौरान खरौदी बस अड्डे पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव खरौदी निवासी गगनदीप अपने मकान के पीछे डोडापोस्त (अफीम) की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और गगनदीप को काबू कर लिया।मौके पर पुलिस उप अधीक्षक कुलदीप बेनीवाल भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में जांच की गई, जिसमें मकान के पीछे उगाई गई अफीम की फसल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 15.130 किलोग्राम अफीम के पौधे जब्त किए। इस संबंध में थाना गुहला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे एएसआई शमशेर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
खरौदी में मकान के पीछे अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार
गांव खरौदी में अफीम की खेती करने वाले गगनदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 15 किलो अफीम के पौधे जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।
संबंधित सामग्री
जीटीए में भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा : शुभेंदु अधिकारी
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आरोपितों की गिरफ्तारी भी होगी।
बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार
पुलिस ने बीआरएस एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है।
हैलाकांदी में 1.3 लाख याबा टैबलेट बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार
बरामद टैबलेट की अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।
मालदा में प्रेम संबंध को लेकर गृहिणी की हत्या, देवर गिरफ्तार
घटना के वक्त महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था और उनके दो नाबालिग बच्चे भी घर के बाहर खेल रहे थे।
शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।