कई साल की उम्र कैद का फैसला

जिंदा नगर में एक व्यक्ति को हत्या और जानलेवा हमला के आरोप पर दंडित किया गया

जिंदा (हि.स.) जुलाना थाना की अदालत ने एक व्यक्ति अमित को गंभीर आरोपों पर 25 वर्ष कैदी कर दी। हत्यारूपी घटना में उसे आजीवन कारावास तथा 40 हजार रुपए का जुर्माना सुनाया गया।

By : Harmanjot Singh , Just Click National
जिंदा नगर में एक व्यक्ति को हत्या और जानलेवा हमला के आरोप पर दंडित किया गया

जींद : हत्या व जानलेवा हमला करने के जुर्म में एक को उम्र कैद 
जींद, (हि.स.) एडीजे जयबीर की अदालत ने हत्या करने तथा जानलेवा हमला करने के जुर्म में दोषी को उम्र कैद तथा 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार गांव गतौली निवासी जगमेंद्र ने 26 अगस्त 2023 को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह तथा उसका भाई राममेहर खेत में रखवाली करने गए हुए थे। उसी दौरान गांव के ही अमित के साथ झगड़ा हो गया। कुछ समय बाद दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपित अमित ने अपनी बोलेरो गाड़ी से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई नीचे गिर गए। उसी दौरान गाड़ी से रॉड लेकर नीचे उतरे और अमित ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। परिजनों द्वारा दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राममेहर को मृत घोषित कर दिया। जुलाना थाना पुलिस ने जोगेंद्र की शिकायत पर अमित के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। गुरूवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह की अदालत ने अमित को हत्या तथा जानलेवा हमला करने के जुर्म में उम्र कैद तथा 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

संबंधित सामग्री

पति ने धारदार हथियार से पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारा

पति ने धारदार हथियार से पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारा

वारदात में आरोपी ने अपनी दूसरी बेटी पर भी हमला किया, जोकि अस्पताल में उपचाराधीन है।

घर में अकेली महिला की हत्या

घर में अकेली महिला की हत्या

यमुनानगर में शिवनगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की हत्या हुई। मृतका की पहचान पुष्पा रानी (56) के रूप में हुई है।

कनाडा के एडमोंटन में पंजाबी लड़की की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

कनाडा के एडमोंटन में पंजाबी लड़की की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

कनाडा के एडमोंटन में पंजाब की 23 साल की एक युवती दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर रितेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है

बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में थाना विशेश्वरगंज की गाँव पुरैना में एक घातक घटना हुई। छैलू भगवानदीन ने मां कन्या देवी (52) को कुल्हाड़ी से मार दिया और तुरंत ही हत्या कर दी गई।