गुरुग्राम में कांग्रेस का विरोध अभियान

गुरुग्राम: चढ़ावा विवाद में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा पाठ, पुलिस ने हिरासत में लिया

गुरुग्राम में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के घेरे का प्रयास किया। पुलिस ने धारा 163 की आवेदना करते हुए रोककर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। नारायणी मार्ग पर झड़पों में बेरहमी से काम करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बसों में भेज दिया।

By : Just Click National , Harpreet Singh


गुरुग्राम: चढ़ावा विवाद में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा पाठ, पुलिस ने हिरासत में लिया

गुरुग्राम, (हि.स.) अयाेध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद में कांग्रेस ने मंगलवार को गुरुग्राम में सडक़ पर उतरकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एनएच-48 किनारे स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले से ही कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर और जिला अध्यक्ष ग्रामीण वर्धन यादव ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडों के बजाय देवताओं की तस्वीरों वाले झंडे लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि यह आंदोलन राजनीतिक नहीं, बल्कि आस्था और ईमानदारी का सवाल है। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें एनएच-48 पर ही रोक दिया। दरअसल जिला मजिस्ट्रेट ने पहले ही भाजपा कार्यालय के 300 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढऩे लगे।पुलिस व कार्यकर्ताओं में काफी देर तक हुइ झड़प पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए थे। जब कार्यकर्ता बैरिकेड तोडक़र आगे बढऩे लगे तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक झड़प हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और नेताओं समेत सभी कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर हिरासत में ले लिया। हिरासत के दौरान ही कार्यकर्ताओं ने वहीं सडक़ पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। जैसे ही कांग्रेसियों ने जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा शुरू की, पुलिस ने फिर से धावा बोलकर उन्हें बसों में बिठाया।