पिछली चर्चित फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'आवारापन 2'

पांच दिनों में 100 करोड़ का कलैक्शन पार करते ही 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर सोलो फिल्म बन गई है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'आवारापन 2'

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह इमरान हाशमी के करियर की पहली सोलो फिल्म बन गई है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट फिल्म्स के निर्माण में बनी यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' का सीक्वल है। फिल्म की दमदार कमाई ने अभिनेता के करियर में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को करीब 9.75 करोड़ रुपए का नैट कलैक्शन किया। इससे पहले चौथे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि ओपनिंग डे से लेकर वीकैंड तक फिल्म ने 81.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म का भारत में कुल नैट कलैक्शन 100.75 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलैक्शन करीब 120.33 करोड़ रुपए और दुनियाभर में कुल कलैक्शन 144.13 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 'आवारापन 2' की सफलता के साथ इमरान हाशमी ने अपनी पिछली कई चर्चित फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। उनकी 'द डर्टी पिक्चर' ने करीब 80 करोड़, 'बादशाहो' ने 78 करोड़ और 'राज 3' ने लगभग 70 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पांच दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म के आगे भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं।