बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, अब ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, IMDb पर मिली 8 रेटिंग

अगर आप हॉरर-कॉमेडी फिल्म देखना पसंद करते हैं तो जियो हॉटस्टार पर ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'सर्वम माया' देख सकते हैं। इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी के दम पर दुनिया भर में 147.35 करोड़ कमा लिए।

By : Just Click National
बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, अब ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, IMDb पर मिली 8 रेटिंग

निविन पॉली की पहली ब्लॉकबस्टर सर्वम माया

ओटीटी पर इस हफ्ते अगर आप एक्शन, रोमांस और साइंस फिक्शन देखकर बोर हो चुके हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास साबित होने वाली है। ऐसे में आप कुछ अलग देखना चाह रहे हैं तो ये ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म देख सकते हैं, जिसका नाम 'सर्वम माया'। ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी लोगों को बहुत पसंद आई थी। सिनेमाघरों के बाद अब सर्वम माया ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। सर्वम माया 30 जनवरी, 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। अगर आप ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं तो घर बैठ इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

नास्तिक शख्स और भटकती आत्मा की धांसू कहानी

'सर्वम माया' एक फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें निविन पॉली ने अभिनय किया है और इसे अखिल सत्यन ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी प्रभेंदु नाम के एक नास्तिक शख्स की जिंदगी को दिखाती है। प्रभेंदु पेशे से गिटारिस्ट है, लेकिन उसका परिवार पूजा-पाठ में लगा रहता है। वहीं, प्रभेंदु इन सब पर विश्वास नहीं करता है। वह यह सब छोड़ कुछ अलग करने की राह पर निकल जाता है। इस दौरान उसे कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, जिनसे हारकर वो अपने गांव पलक्कड़ चला गया और यहां अपने पुजारी कजिन भाई के साथ रहने लगा। तभी उसे एक याददाश्त खोए हुए भूत का सामना करना पड़ता है, जिसका निकनेम डेलुलु (रिया शिबू) है, जो उसकी जिंदगी बदल देता है।

सर्वम माया ओटीटी पर हुई रिलीज

फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार के पास हैं। प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि सर्वम माया शुक्रवार, 30 जनवरी, 2026 को रिलीज हो गई है। थिएटर में जबरदस्त सफलता के बाद पूरे भारत के दर्शकों तक पहुंचने के लिए यह फिल्म अपने ओरिजिनल मलयालम वर्जन के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में डब फीड में भी उपलब्ध है।

सर्वम माया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का थिएटर रन काफी शानदार रहा है। 33 दिन में सर्वम माया ने भारत में लगभग 76.23 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनिया भर में 147.35 करोड़ की कमाई की। ये आंकड़े इस फिल्म को अब तक की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनाते हैं। बता दें कि सर्वम माया निविन पॉली की पहली 100 करोड़ी फिल्म है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया उत्तम कुमार फिल्म सैंटर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया उत्तम कुमार फिल्म सैंटर का शिलान्यास

सरकार का मानना है कि एनीमेशन और दृश्य प्रभाव जैसी तकनीकों की भूमिका आने वाले दिनों में बंगाली फिल्मों में और बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने महानायक उत्तम कुमार को जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने महानायक उत्तम कुमार को जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि

फिल्म प्रेमियों का मानना है कि सत्यजित रे ने फिल्म 'नायक - द हीरो' की पूरी स्क्रिप्ट महानायक उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर लिखी थी।

लॉटरी शुरू करने के फैसले से नाखुश भाजपा विधायक, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

लॉटरी शुरू करने के फैसले से नाखुश भाजपा विधायक, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

हिमाचल पहले ही नशे की समस्या से जूझ रहा है। चिट्टा गांव-गांव तक पहुंच चुका है। ऐसे समय में लॉटरी शुरू होने से लोगों में एक और तरह की लत बढ़ने का खतरा है।

बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' का जलवा जारी, 5 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री

बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' का जलवा जारी, 5 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री

हालांकि यश की पिछली फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' की तुलना में ‘टॉक्सिक’ की शुरुआत काफी कमजोर रही है।

हिमाचल प्रदेश में सरकारी लॉटरी दोबारा शुरू करने के प्रस्ताव का विरोध

हिमाचल प्रदेश में सरकारी लॉटरी दोबारा शुरू करने के प्रस्ताव का विरोध

ठाकुर ने अपने पत्र में दावा किया कि हिमाचल में पहले भी कई परिवारों ने लॉटरी में अपनी आय, बचत और पैंशन का पैसा गंवाया है और इससे परिवार आर्थिक परेशानी में पहुंचे हैं।