नई दिल्ली, 30 अगस्त (हि.स.) : साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 70 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए मुकाबले में साउथ दिल्ली की जीत की सबसे बड़ी नायिका सलामी बल्लेबाज प्रिया पूनिया रहीं, जिन्होंने शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। प्रिया पूनिया ने महज 66 गेंदों पर 117 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 13 चौके और छह छक्के शामिल रहे। पूनिया ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और ईस्ट दिल्ली के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और नियमित अंतराल पर बाउंड्री हासिल करते हुए रन गति को तेज बनाए रखा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाजों को भी खुलकर खेलने का मौका मिला। पूनिया की शानदार पारी के दम पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साउथ दिल्ली के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर राइडर्स को दबाव में रखा। इससे 14वें ओवर तक ईस्ट दिल्ली की टीम ने 61 रन तक पांच विकेट खो दिये। लगातार विकेट गिरने के कारण ईस्ट दिल्ली के बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां नहीं बना सके। टीम को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए जरूरी बड़े शॉट और तेज रन गति भी नहीं मिल सकी। आखिरकार ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी और उसे 70 रन से हार का सामना करना पड़ा।
प्रिया पूनिया के तूफानी शतक से साउथ दिल्ली जीता, ईस्ट दिल्ली को 70 रन से दी मात
महज 66 गेंदों पर में प्रिया ने 117 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसमें उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के जड़े।
शतक जड़ने के बाद प्रतिक्रिया देती प्रिया पूनिया
संबंधित सामग्री
स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा
मंधाना ने 18वां शतक लगाकर मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड प्राप्त कर लिया।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज बनी चैंपियन, फाइनल में सेंट्रल किंग्स को 7 विकेट से हराया
अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार रात खेले गए रोमांचक फाइनल में साउथ दिल्ली ने 183 रन के लक्ष्य को महज 18.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 186 रन बनाकर हासिल कर लिया।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सैंट्रल दिल्ली क्वींस को 11 रन से हराया
बारिश की वजह से यह मुकाबला 8 ओवरों तक ही सीमित रहा।
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 66 रन से हराया, वनडे सीरीज जीती
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 66 रन से हराकर सीरीज जीत ली। मैडी ग्रीन ने नाबाद 141 रन बनाए।