सुप्रीम कोर्ट वकील के घर पर हमला: अपराधी गायब

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पर हमले की जांच रिपोर्ट तलब की, दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने पंकज शर्मा (वकील) पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस की गतिविधियों पर सवाल उठाए. अपराधी गायब होने पर रिपोर्ट मांगी.

By : Just Click National , Harmanjot Singh
सुप्रीम कोर्ट ने वकील पर हमले की जांच रिपोर्ट तलब की, दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के निर्देश

नई दिल्ली, (हि.स.) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में एक वकील के घर में घुसकर हाल में हुए हमले मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वो वकील की सुरक्षा सुनिश्चित करे। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने इस मामले को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए कहा कि 11 जुलाई को वकील पंकज शर्मा के घर में घुसकर चार लोगों ने हमला किया। इस हमले के बाद पंकज शर्मा के सिर में आठ टांके लगे हैं। विकास सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस आरोपितों के प्रभाव में आकर काम कर रही है और ये आरोपित एक स्थानीय नेता से जुड़े हुए हैं जिसकी वजह से पुलिस न तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई कर रही है और न ही पीड़ित वकील को सुरक्षा दे रही है। विकास सिंह ने कहा कि पंकज शर्मा के ऊपर जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और कोई गिरफ्तारी नहीं की। सुनवाई के दौरान अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दिल्ली पुलिस को तत्काल नोटिस जारी करने को कहा। उसके बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब की।
 
संबंधित सामग्री

सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का 'दिल्ली मार्च'

सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का 'दिल्ली मार्च'

केंद्र सरकार ने आज सुनवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की।

सुप्रीम कोर्ट ने देहरादून जिम संचालक के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने देहरादून जिम संचालक के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

उच्च न्यायालय ने मोहम्मद दीपक को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से किया मना

बांके बिहारी मंदिर का चढ़ावा भगवान के खजाने में जमा होना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

बांके बिहारी मंदिर का चढ़ावा भगवान के खजाने में जमा होना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

मंदिर से जुड़ा कोई भी व्यक्ति मंदिर के खजाने में जमा होने से पहले चढ़ावे की राशि पर अपना अधिकार नहीं जता सकता।

जज बनने की शुरुआती परीक्षा के लिए  अब 1 वर्ष का वकालत अनुभव काफी

जज बनने की शुरुआती परीक्षा के लिए  अब 1 वर्ष का वकालत अनुभव काफी

चयनित अभ्यर्थियों को ज्यूडीशियल एकैडमी में ट्रेनिंग लेने के अलावा एक साल का क्लर्कशिप भी करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने प्रचारकारों के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ी मामलों में सख्त दिशानिर्देश दिए। राज्यों को नाबालिगों की तुरंत रिहा करें।