नई दिल्ली, 26 अगस्त (हि.स.) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परस्पर सीखने, एक-दूसरे की बात सुनने और निःस्वार्थ भाव से व्यवहार करने के महत्व को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘एक्स’ पर एक सुभाषितम् साझा करते हुए बताया कि जो लोग एक-दूसरे से सीखने और उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनने के लिए तत्पर रहते हैं, वे विद्वानों द्वारा प्रशंसित होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करते हैं। प्रधानमंत्री का साझा किया गया सुभाषितम्, “ज्ञानवृद्धाः प्रशंसन्ति शुश्रूषन्तः परस्परम्। विनिवृत्ताभिसन्धानाः सुखमेधन्ति सर्वशः॥” इस का अर्थ है कि जो लोग परस्पर एक-दूसरे से सीखने और उनकी बातें सुनने की इच्छा रखते हैं, उनकी ज्ञानियों द्वारा प्रशंसा की जाती है। ऐसे लोग स्वार्थपूर्ण उद्देश्यों और किसी प्रकार के छिपे हुए हित से दूर रहते हैं। वे निःस्वार्थ भाव से परस्पर सहयोग और संवाद करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सुख और उन्नति प्राप्त करते हैं। प्रधानमंत्री ने इस सुभाषितम् के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित संवाद, विनम्रता, पारस्परिक सीख और निःस्वार्थ आचरण के मूल्यों को सामने रखा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञान और पारस्परिक सीख की महत्ता पर साझा किया सुभाषितम्
जो लोग एक-दूसरे से सीखने और उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनने के लिए तत्पर रहते हैं, वे विद्वानों द्वारा प्रशंसित होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करते हैं।
संबंधित सामग्री
भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।
संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।
मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख
प्रधानमंत्री की मैट्रो यात्रा ने जहां सादगी का संदेश मिला, वहीं उन्होंने बच्चों को ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मिलती है नई ऊर्जा : रविशंकर प्रसाद
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों और उनके प्रयासों को स्थान मिलता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं
मोदी ने रक्षाबंधन पर श्लोकों से जुड़े संदेश दिए, जो जय, समृद्धि और स्नेह को प्रोत्साहित करते हैं।