नई दिल्ली, 6 सितंबर (हि.स.) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोक कल्याण मार्ग से मैट्रो यात्रा के दौरान आम सह-यात्रियों, स्कूली बच्चों और युवाओं से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा एक वीडियो में अनौपचारिक बातचीत में जहां एक तरफ शिक्षक दिवस और देश की प्रगति का जिक्र हुआ, वहीं प्रधानमंत्री ने छात्रों को किताबों से जुड़ने और जीवनियां पढ़ने की खास सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) में हुए बदलावों को लेकर भी यात्रियों से सीधा फीडबैक लिया। सफर के दौरान बच्चों और युवाओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि क्या वे देश की प्रगति पर चर्चा करते हैं और सामान्य किताबों के अलावा कुछ पढ़ते हैं। एक छात्र द्वारा सिर्फ उपन्यासों के अध्ययन की बात कहने पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जीवनियां पढ़ने की सलाह दी।प्रधानमंत्री ने कहा कि कोशिश करनी चाहिए कि ऑटोबायोग्राफी या बायोग्राफी पढ़ें। आप किसी खिलाड़ी की, किसी सिने कलाकार की या किसी वैज्ञानिक की जीवनी पढ़ सकते हैं... किसी की भी पढ़िए। उन्होंने वहां मौजूद एक छात्र से पाठ्यक्रम से इतर ऐसी प्रेरक पुस्तकें पढ़ने का (संकल्प) भी लिया। इसी दौरान एक छात्र ने प्रधानमंत्री के सम्मान में 'गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णुः...' श्लोक भी सुनाया, जिस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए उसका उत्साहवर्धन किया। बीएचयू से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत (लॉ) करने वाली एक काशी की महिला यात्री से प्रधानमंत्री ने उनके संसदीय क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व बदलावों और जमीनी हकीकत की जानकारी ली।
मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख
प्रधानमंत्री की मैट्रो यात्रा ने जहां सादगी का संदेश मिला, वहीं उन्होंने बच्चों को ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया।
संबंधित सामग्री
भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।
संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।
आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था।
राज्यपाल आर. एन. रवि ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया नमन
उन्होंने शिक्षकों को संकल्पित किया कि वे युवाओं को ज्ञान और नैतिकता से समृद्ध करें, ताकि वे भविष्य के नेता बन सकें।
छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
वह प्रदेश से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं।