लोकसभा राज्यसभा का कार्यवाहक बंद

लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी सुचारू रूप से नहीं चल सकी।

By : Just Click National , Harpreet Singh

लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली,  (हि.स.) संसद के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी सुचारू रूप से नहीं चल सकी। दोनों सदनों की कार्यवाही अंततः दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने सदन को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने किसी भी स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हुई और सूचीबद्ध प्रश्नों के उत्तर संबंधित केंद्रीय मंत्रियों ने सदन के पटल पर रखे। इस दौरान विपक्षी सदस्य लगातार नारेबाजी और हंगामा करते रहे। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने कई बार विपक्षी सदस्यों से अपनी-अपनी सीटों पर बैठने और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नारेबाजी से सदन नहीं चलेगा और सभी सदस्यों को सदन की कार्यवाही में सहयोग करना चाहिए। इसके बावजूद हंगामा जारी रहने पर उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। उधर, राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होने पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्रवाई आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर उसे भी दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

योगी सरकार का बड़ा एक्शन : लापरवाही पर 5 तहसीलदार सस्पैंड, 13 को थमाया नोटिस

कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सांसद निधि खर्च न होने पर अधिकारियों पर बरसीं कंगना, 5.5 करोड़ में सिर्फ 50-60 लाख खर्च

सांसद निधि खर्च न होने पर अधिकारियों पर बरसीं कंगना, 5.5 करोड़ में सिर्फ 50-60 लाख खर्च

उन्होंने कहा कि योजनाएं केवल कागजों में नहीं रहनी चाहिएं और पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों पर समय पर काम होना चाहिए।

फरक्का रेलखंड पर 48 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात, नरम मिट्टी बनी मरम्मत में बाधा 

फरक्का रेलखंड पर 48 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात, नरम मिट्टी बनी मरम्मत में बाधा 

रेल सेवा ठप होने के कारण उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के बीच आवागमन के लिए यात्रियों की निर्भरता अब सड़क मार्ग पर बढ़ गई है।

सांसद ने कुटलैहड़ में लंबित विकास कार्यों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश : वीरेंद्र कंवर

सांसद ने कुटलैहड़ में लंबित विकास कार्यों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश : वीरेंद्र कंवर

सांसद के निर्देशों के बाद लंबित विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कजरी तीज पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कजरी तीज पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

यह त्यौहार पारिवारिक खुशहाली, समृद्धि और लोक-संस्कृति की मूल भावनाओं का एक सुंदर प्रतीक है।