नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.) : भारत के स्टार भाला फैंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 2026 डायमंड लीग के फाइनल में जगह बना ली है। सीजन का फाइनल 4 और 5 सितंबर को ब्रसेल्स में आयोजित होगा। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने इस सत्र में डायमंड लीग के दो चरणों में हिस्सा लिया। उन्होंने 19 जून को दोहा चरण में 85.69 मीटर के प्रयास के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। इसके बाद 21 अगस्त को लॉजेन चरण में 88.05 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज 27 अगस्त को ज्यूरिख चरण में नहीं उतरे, जहां पुरुषों की भाला फैंक स्पर्धा भी कार्यक्रम में शामिल थी। हालांकि लॉजेन में उनके प्रदर्शन ने फाइनल में जगह पक्की करने के लिए पर्याप्त अंक दिलाए। नीरज ने इस सत्र में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भी 85.83 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। ब्रसेल्स में होने वाले फाइनल से पहले श्रीलंका के रुमेश थारंगा पाथिरागे भाला फैंक की अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। उन्होंने ज्यूरिख चरण में 92.07 मीटर के शानदार प्रयास के साथ जीत दर्ज की। एंडरसन पीटर्स, केशोर्न वॉलकॉट और कर्टिस थॉम्पसन भी खिताब के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। नीरज की नजरें अपने दूसरे डायमंड ट्रॉफी खिताब पर होंगी। उन्होंने 2022 में डायमंड लीग का खिताब जीता था और इसके बाद तीन बार उपविजेता रहे हैं।
ऐसे मिलते हैं डायमंड लीग में अंक : डायमंड लीग में मई से सितंबर तक 14 चरण होते हैं। प्रत्येक स्पर्धा में शीर्ष आठ खिलाड़ियों को क्रमशः 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2 और 1 अंक मिलते हैं। नीरज ने दोहा में चौथे स्थान के लिए सात और लॉजेन में दूसरे स्थान के लिए पांच अंक हासिल किए, जिससे उनके कुल 12 अंक हो गए। केन्या के जूलियस येगो ज्यूरिख चरण से पहले नौ अंकों पर थे। ज्यूरिख में 81.66 मीटर के प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहने के बाद उनके 13 अंक हो गए और उन्होंने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
अब दूसरे डायमंड ट्रॉफी खिताब पर होंगी नजरें
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
उन्होंने 2022 में डायमंड लीग का खिताब जीता था और इसके बाद तीन बार उपविजेता रहे हैं।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
Niraj Chopra
Diamond League final
athletics
Olympic medalist
discus thrower
competition qualification
2026 Diamond League
Brussels final
Indian athlete
संबंधित सामग्री
नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को भारतीय एथलैटिक्स टीम में मिली जगह
यशवीर राष्ट्रमंडल खेलों में भाला फैंक का पदक जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने।
नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर
हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पथिरागे ने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ दिया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में महज 9 सैंटीमीटर का अंतर रहा।