'ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।'

प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर देशवासियों को दी बधाई

एक जीवंत त्यौहार है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि ओणम समाज में खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और बढ़ावा दे।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली, 26 अगस्त (हि.स.) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'एक्स' संदेश में मिलाद-उन-नबी और ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों पर्वों के माध्यम से समाज में एकता, आनंद, दयालुता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करने की कामना की। उन्होंने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर सभी के बीच एकता और आनंद की भावना को बढ़ाए। उन्होंने कामना की कि दयालुता और समाज के प्रति योगदान की भावना सदैव सभी का मार्गदर्शन करती रहे। उन्होंने लिखा कि 'ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।' प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक जीवंत त्योहार है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि ओणम समाज में खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और बढ़ावा दे।

संबंधित सामग्री

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी राजनीतिक लड़ाई को प्रभावी ढंग से नहीं लड़ा जा सकता।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा

अभियान के तहत 'सेवा में मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता, नदियों और जलाशयों के पुनरुद्धार, जल संरक्षण और कचरा पृथक्करण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना लक्ष्य : विक्रमादित्य सिंह

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना लक्ष्य : विक्रमादित्य सिंह

उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 2 अक्तूबर से होगी और टूटू विकास खंड से करीब 782 परिवारों का चयन किया गया है।

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की धूम, हर तरफ राधा-कृष्ण नाम की गूंज

जहां छत्तीसगढ़ के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया हैं, वहीं भगवान के जयकारों से वातावरण कृष्णमयी हो गया है।

जन्माष्टमी पर नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

जन्माष्टमी पर नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, ज्ञान और धर्म के संदेश से जीवन आलोकित होने की कामना