नई दिल्ली, 8 सितंबर (हि.स.) : भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 79वें सत्र में महत्वपूर्ण सम्मान मिला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारत की ओर से दो प्रतिष्ठित विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार लेने के बाद खुशी जाहिर करते हुए जेपी नड्डा ने एक्स पर कहा कि भारत को पिछले एक दशक से मातृ एवं नवजात टिटनेस के उन्मूलन को बनाए रखने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के माध्यम से गैर-संचारी रोगों से प्रभावी ढंग से निपटने में नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाई है तथा संक्रामक और गैर-संचारी दोनों प्रकार की बीमारियों से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।
संबंधित सामग्री
नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा
अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में हर महीने औसतन करीब 47 हजार मरीज ओपीडी में और 9 हजार मरीज एमरजैंसी में पहुंच रहे हैं।
टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, डीसी कठुआ ने स्क्रीनिंग तेज करने के दिए निर्देश
कठुआ में डीसी राजेश शर्मा ने टीबी निष्क्रियता पर जिले भर में स्क्रीनिंग शिविरों की तत्काल योजना बनाई, नियमित निगरानी और मरिज़ों के उपचार को सुनिश्चित किया
रामगढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान का सफल समापन, 173 निक्षय मित्रों ने दिए 11.06 लाख रुपये
रामगढ़ जिले में 'टिबी मुक्त भारत अभियान' के सफल समापन पर 173 निक्षय मित्रों ने टीबी पीड़ितों की पोषण सहायता के लिए ₹11.06 लाख दान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जनसहभागिता बढ़ाना था।