'डॉल्फिन लीप' मैनूवर दिखाएगी सारंग टीम

अल अलामीन इंटरनैशनल एयर-शो के लिए मिस्र पहुंची वायुसेना की सारंग हैलीकॉप्टर टीम 

अल अलामीन इंटरनैशनल एयर शो दुनिया भर की बड़ी एयरफोर्स के साथ-साथ एयरोस्पेस, डिफैंस और स्पेस सेक्टर के प्रोफैशनल्स को एक साथ लाएगा।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
अल अलामीन इंटरनैशनल एयर-शो के लिए मिस्र पहुंची वायुसेना की सारंग हैलीकॉप्टर टीम 

नई दिल्ली, 6 सितंबर (हि.स.) : भारतीय वायुसेना की सारंग हैलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अल अलामीन इंटरनैशनल एयर शो में हिस्सा लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है। दुनिया की इकलौती पांच हैलीकॉप्टरों वाली भारत की यह सारंग टीम 08 से 10 सितंबर तक होने वाले एयर शो में कोरियोग्राफ की एक सीरीज के जरिए अपनी सटीकता, प्रोफेशनलिज्म और उड़ान स्किल्स दिखाएगी। यह भारतीय वायुसेना की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों में एक और अहम मील का पत्थर है, जो भारत और इजिप्ट के बीच बढ़ते रक्षा और डिप्लोमैटिक संबंधों को दिखाता है। देश में डिजाइन और बनाए गए एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव को उड़ाते हुए सारंग टीम अपने मुश्किल फॉर्मेशन मैनूवर, पास-पास उड़ान और सिंक्रोनाइज्ड हवाई सीक्वेंस के लिए मशहूर है। यह डिस्प्ले न केवल इसके पायलटों के असाधारण कौशल और अनुशासन को दिखाता है बल्कि भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की क्षमताओं को भी दिखाता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सारंग टीम अपना मशहूर 'डॉल्फिन लीप' मैनूवर दिखाएगी और स्पॉट स्टॉल टर्न नाम का एक नया युद्धाभ्यास भी पेश करेगी। इस इंटरनेशनल एयर शो में टीम के हिस्सा लेने से दुनिया भर के दर्शकों और एविएशन के शौकीनों को एएलएच ध्रुव की वर्सेटिलिटी और फुर्ती देखने का मौका मिलेगा। अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो दुनिया भर की बड़ी एयरफोर्स के साथ-साथ एयरोस्पेस, डिफेंस और स्पेस सेक्टर के प्रोफेशनल्स को एक साथ लाएगा। मिस्र के आसमान में सारंग का डिस्प्ले इस इवेंट में एक खास डायमेंशन जोड़ने के साथ ही दुनिया भर की दूसरी इंटरनेशनल टीमों के साथ रिश्ते भी मजबूत करेगा।