लोकसभा में जंतर-मंतर की कार्रवाई पर विवाद

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई एवं नीतिपत्र साझा करने की मांग के बीच लोकसभा राहुल गांधी और अन्य सांसदों के साथ झड़पें।

By : Just Click National , Harpreet Singh

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली, (हि.स.) संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट प्रश्नपत्र लीक मामले, जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य सांसदों के साथ पुलिस झड़प के मुद्दे पर दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इस कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि सरकार नीट प्रश्नपत्र लीक मामले सहित सभी मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए तैयार है। सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने दी जाए और चर्चा के माध्यम से अपनी बात रखी जाए। इसके बावजूद विपक्षी सदस्य अपनी मांगों पर अड़े रहे और नारेबाजी जारी रखी। लगातार व्यवधान के चलते लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के लगभग एक मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उधर, राज्यसभा में भी स्थिति लगभग समान रही। सभापति ने विपक्षी सदस्यों से बार-बार अपनी सीटों पर लौटने और नियमों के तहत चर्चा में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए सदन उपलब्ध है, लेकिन विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे। शोर-शराबे और नारेबाजी के कारण राज्यसभा की कार्यवाही भी कुछ ही मिनटों में दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

 

संबंधित सामग्री

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार राज्यों में केवल तीन महिलाओं को मंत्री पद मिला है, जबकि केंद्रीय सरकार में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।

एआईएमआईएम के पूर्व प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में शामिल

एआईएमआईएम के पूर्व प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में शामिल

सैयद आसिम वकार ने कहा कि अगर देश से सच्चा प्रेम है और भाजपा को सत्ता से हटाना है तो कांग्रेस के साथ आना जरूरी।

राहुल गांधी ने देश की विरासत का अपमान किया : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी ने देश की विरासत का अपमान किया : योगी आदित्यनाथ

सी.एम. ने राना बेनी माधव बख्श सिंह सभागार का लोकार्पण करके डाक टिकट भी जारी की।

राहुल गांधी का व्यवहार उद्दंड बालक जैसाः गिरिराज सिंह

राहुल गांधी का व्यवहार उद्दंड बालक जैसाः गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के संसदीय भाषण पर हिंसक टिप्पणियों का आरोप लगाया, सांसद की गरिमा और मर्यादा को नुक्सान पहुंचाने के लिए आलोचना की।