‘वंदे मातरम’ की आकृति बनाते बच्चे

'ज्ञानपथ' पर बच्चों ने बनाई ‘वंदे मातरम’ की आकृति

समारोह की थीम ‘विकसित भारत @2047’ को प्रदर्शित करने के लिए ज्ञानपथ पर विशेष दृश्य अवरोधक भी लगाए गए।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
'ज्ञानपथ' पर बच्चों ने बनाई ‘वंदे मातरम’ की आकृति

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.) : लाल किले की प्राचीर से देश की आजादी का 80वां जश्न मनाने के लिए हुए भव्य समारोह में सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों तथा ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवकों सहित कुल 2,500 लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। ये सभी ज्ञानपथ पर लाल किले की प्राचीर के सामने बैठे और ‘वंदे मातरम’ की आकृति बनाई। समारोह की थीम ‘विकसित भारत @2047’ को प्रदर्शित करने के लिए ज्ञानपथ पर विशेष दृश्य अवरोधक भी लगाए गए। इस वर्ष लाल किले पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया था। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आयोजित विभिन्न प्रश्नोत्तरी और प्रतियोगिताओं के विद्यार्थी भी इस भव्य समारोह को देखने के लिए पहुंचे। विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा पहने 1,500 से अधिक लोगों को भी आमंत्रित किया गया। कुल 200 स्वयंसेवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर आगंतुकों को उनके निर्धारित घेरे तक पहुंचने में सहायता की। इनमें एनसीसी और ‘मेरा भारत’ के 100-100 स्वयंसेवक थे। लाल किले की ओर जाने वाले मार्ग पर इन स्वयंसेवकों की तैनाती रही। इस वर्ष के निमंत्रण पत्र पर ‘सेवा तीर्थ’ और ‘धर्म चक्र’ की झलक प्रस्तुत की गई थी। वी.आई.पी. संस्कृति को समाप्त करने और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस समारोह में बैठने की जगहों के नाम भारत की प्रमुख झीलों के नाम पर रखे गए। इनमें बड़खल, भीमताल, चंद्रताल, चिल्का, दलपत सागर, डिमना, दूधसागर, हाफलोंग, हरिके, हुसैन सागर, कंवर, कांकरिया, कोलेरू, लोकतक, लोनार, पैंगोंग त्सो, पुलिकट, पुष्कर, रवींद्र सरोवर, रामगढ़ ताल, रुद्रसागर, साख्य सागर, शांति सागर, वेम्बनाड और वुलर झील शामिल हैं।
 

संबंधित सामग्री

सचिन ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

सचिन ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देश के प्रति अपना गर्व और देशभक्ति का भाव व्यक्त किया

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़सर में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़सर में फहराया तिरंगा

समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गौरलाटा की 1225 मी. ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

गौरलाटा की 1225 मी. ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

लगातार करीब दो घंटे तक कठिन रास्ते पर चलने के बाद सभी गौरलाटा की ऊंची चोटी पर पहुंचे

लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’

लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’

स्वतन्त्रता दिवस पर लाल किले में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गाया गया।