भारत सहित विदेशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

दिल्ली में अध्यात्मवाद पर 8 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन 13 सितंबर से

कृपाल बाग और बुराडी में धार्मिक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, जांच शिविर और वस्त्र वितरण भी शामिल हैं।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
दिल्ली में अध्यात्मवाद पर 8 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन 13 सितंबर से

नई दिल्ली, 9 सितंबर (हि.स.) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अध्यात्मवाद पर 8 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन 13 सितंबर से शुरू होगा। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, कनाडा और कई अन्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सावन कृपाल रूहानी मिशन की विज्ञप्ति के अनुसार, मिशन के प्रमुख संत राजिंदर सिंह जी महाराज 80वें जन्मदिन की खुशी के मौके पर इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह सम्मेलन आध्यात्मिक नेताओं को मानवता की एकता पर विचार करने और प्रेम और करुणा का संदेश साझा करने के लिए साझा मंच प्रदान करेगा। मिशन की विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगी। आठ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कृपाल बाग (13-18 सितंबर) और दिल्ली के बुराड़ी में संत दर्शन सिंह जी धाम (19-20 सितंबर) में आध्यात्मिक चर्चा, ध्यान कार्यशाला और अन्य कार्यक्रम होंगे। सम्मेलन का आरंभ संत राजिंदर सिंह के भाषण से होगा। 14 सितंबर को संत दर्शन सिंह जी महाराज की 105वीं जयंती के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। 12 सितंबर को 68वां रक्तदान शिविर और 13 सितंबर को 43वां मुफ्त नेत्र जांच और मोतियाबिंद सर्जरी शिविर आयोजित किया जाएगा। 20 सितंबर को समापन के अवसर पर 23वां वस्त्र वितरण शिविर होगा।

संबंधित सामग्री

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इन्कार

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इन्कार

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

हिमाचल से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं और लंबित मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।

 दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

 दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच करने को कहा है।

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।

एएआईबी ने जारी की एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान से जुड़ी घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट

एएआईबी ने जारी की एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान से जुड़ी घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट

एएआईबी ने बताया कि डीजीसीए से उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है।