नई दिल्ली, 8 सितंबर (हि.स.) : दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। आज वकील विमल त्यागी ने इस मामले को चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए आज ही सुनवाई की मांग की। बेंच ने कहा कि इस पर कोर्ट आज कोई भी अंतरिम आदेश जारी नहीं कर सकता। कोर्ट ने कहा कि आप जनहित याचिका दायर कीजिए ये अपने आप लिस्ट हो जाएगी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि सत्य निकेतन में पीजी वाले बिल्डिंग के गिरने के मामले पर 7 सितंबर को ही सुनवाई हुई थी। आपकी याचिका पर कल (बुधवार) सुनवाई होगी। बुधवार को जनहित याचिका पर सुनवाई का दिन है। आप याचिका दाखिल कीजिए ये अपने आप बुधवार को लिस्ट हो जाएगी। कोर्ट ने विमल त्यागी से पूछा कि क्या इस मामले पर अंतरिम आदेश जारी किया जा सकता है। सात सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली नगर निगम को निर्देश दिया था कि वो दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग के अचानक भरभराकर गिरने के मामले की उच्चस्तरीय जांच करे। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि वो इस हादसे में फंसे छात्रों को बचाने के काम में तेजी लाए। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इन्कार
हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
संबंधित सामग्री
क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश
दिल्ली उच्च न्यायालय ने क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है।
सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल की सफाई, कहा- हाई कोर्ट के लिखित आदेश मिलने से पहले का है ये वीडियो
पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर शनिवार को सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए इसे उच्च न्यायालय के आदेश से पहले का वीडियो बताया।
दिल्ली सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम की 84 सेवाओं का समय घटाया, कुछ सेवाएं तुरंत मिलेंगी
दिल्ली सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़ी 84 सेवाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया में समय कमी कर दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस उद्देश्य से पिछले अध्ययन को लागू किया, जिससे कुछ सेवाएं तुरंत उपलब्ध हो गईं।
दिल्ली में संसद मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज की उच्च न्यायालय में गूंज, याचिका पर सुनवाई कल
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सांसद मार्च के दौरान हिंदू जनता पार्टी (काकरोच) द्वारा दायर की गई शिकायत पर सुलहगार सुनवाई न करने का फैसला लिया, लेकिन अगले दिन जुलाई 21 को सुनवाई होने का आदेश दिया।
दिल्ली के आजादपुर में लगेगी अटल जी की 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा
दिल्ली सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा आजादपुर में 15 फुट ऊंची स्थापित करने की घोषणा की गई है।