दिल्ली का आजादपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की 15 फुट प्रतिमा स्थापित

दिल्ली के आजादपुर में लगेगी अटल जी की 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा

दिल्ली सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा आजादपुर में 15 फुट ऊंची स्थापित करने की घोषणा की गई है।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
दिल्ली के आजादपुर में लगेगी अटल जी की 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा

नई दिल्ली, (हि.स.) दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आजादपुर में 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करेगी। दिल्ली कैबिनेट ने इस आशय के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दी। दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पोस्ट में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रतीक थे। उनके विचार और जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। दिल्ली सरकार द्वारा आज़ादपुर में अटल जी की 15 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय उनके प्रति श्रद्धांजलि है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता रहेगा। मंत्री ने कहा कि प्रतिमा के साथ क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा, जिससे यह स्थान श्रद्धा, प्रेरणा और जनसुविधा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

संबंधित सामग्री

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इन्कार

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इन्कार

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की महत्ता को रेखांकित किया तथा शिष्यों में अच्छे संस्कार बढ़ाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की महत्ता को रेखांकित किया तथा शिष्यों में अच्छे संस्कार बढ़ाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु की महत्ता को रेखांकित किया।

दिल्ली सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम की 84 सेवाओं का समय घटाया, कुछ सेवाएं तुरंत मिलेंगी

दिल्ली सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम की 84 सेवाओं का समय घटाया, कुछ सेवाएं तुरंत मिलेंगी

दिल्ली सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़ी 84 सेवाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया में समय कमी कर दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस उद्देश्य से पिछले अध्ययन को लागू किया, जिससे कुछ सेवाएं तुरंत उपलब्ध हो गईं।

रथ यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

रथ यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुबेन्द्र मित्रा ने जगन्नाथ रथ यात्रायें पर शुभकामनाएं दिये। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं।