नई दिल्ली, (हि.स.) आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल हुए छात्रों और पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल ने आज अस्पताल के बाहर से पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सोमवार को छात्रों पर हुए कथित पुलिस कार्रवाई में कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि घायलों में से अधिकांश को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक छात्रा अब भी गंभीर हालत में भर्ती है। केजरीवाल ने कहा कि पुलिस ने जानकारी दी है कि एक बच्ची को छोड़कर सभी घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह बच्ची अभी भी गंभीर हालत में है। उन्होंने उस बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर सामने आ रही खबरों का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग 110 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की बातें सामने आई हैं। लेकिन अभी यहां पर सिर्फ एक बच्ची ही है, बाकि सबको डिसचार्च कर दिया गया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कल से पुलिस केंद्र सरकार के निर्देशों पर तानाशाही तरीके से लोगों को गिरफ्तार कर रही है, उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और बिना एफआईआर के हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई माता-पिता और परिवार अपने बच्चों के बारे में जानकारी न मिलने से चिंतित हैं। केजरीवाल ने बताया कि आरएमएल अस्पताल के बाद वह अब संसद मार्ग थाने जाएंगे। इस दौरान केजरीवाल के साथ आआपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी मौजूद रहें।
केजरीवाल पहुंचे आरएमएल अस्पताल
केजरीवाल पहुंचे आरएमएल अस्पताल, घायल छात्रों और पुलिसकर्मियों से की मुलाकात
अरविंद केजरीवाल मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल हुए छात्रों और पुलिसकर्मियों से मुलाकात की।
By :
Just Click National
,
Harpreet Singh
•